इस वीक बचे दिनों में OTT पर देखें 6 धांसू फिल्म-वेब सीरीज, 2 तो अक्षय कुमार की
एंटरटेनमेंट डेस्क. इस हफ्ते के बचे हुए दिनों में यानी रविवार 13 अक्टूबर तक डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। जानें कौन सी फिल्म और वेब सीरीज किस दिन रिलीज होगी।

इस वीक यानी 9 से 13 अक्टूबर के बीच श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की स्त्री 2 से लेकर अक्षय कुमार की सरफिरा और खेल खेल में सहित कुछ फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी के अलग-अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है।
1. अक्षय कुमार-तापसी पन्नू की मल्टीस्टारर फिल्म खेल खेल में जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
2. अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल की स्पिन-ऑफ सीरीज सिटाडेल:डायना स्ट्रीम हो रही है। माटिल्डा जी एंजेलिस की ये सीरीज 6 एपिसोड की है।
3. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म को 11 अक्टूबर से देखा जा सकता है।
4. तमिल फिल्म वजहाई डिज्नी हॉटस्टार पर 11 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में प्रियंका नायर, राघुल आर, कलैयारसन हरिकृष्णन और निखिला विमल लीड रोल में हैं।
5. अक्षय कुमार की सुपरफ्लॉप फिल्म सरफिरा भी ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। फिल्म 11 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदान और परेस रावल लीड रोल में हैं।
6. कोरियन ड्रामा वेब सीरीज A Virtuous Business नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे 12 अक्टूबर से देखा जा सकता है। इसमें योन वू जिन, किम डो ह्योन, किम सुंग रयुंग लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें...
हनीमून पर पकड़ा गया था शाहरुख खान का कौन सा झूठ? फिर जो गौरी ने किया वो...
श्वेता तिवारी की 24 साल की बेटी पलक की अबतक की 10 सबसे बवाल PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।