MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • वो कहते थे- लगता है तुम बिना शादी के प्रेग्नेंट हो, 'तारक मेहता...' की बावरी मोनिका भदौरिया ने सुनाई टॉर्चर की कहानी

वो कहते थे- लगता है तुम बिना शादी के प्रेग्नेंट हो, 'तारक मेहता...' की बावरी मोनिका भदौरिया ने सुनाई टॉर्चर की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क. विवादों में घिरे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)की मुश्किलात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शो में बावरी का किरदार निभा चुकीं मोनिका भदौरिया (Monika Bhadoria) ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jun 07 2023, 01:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Instagram

मोनिका की मानें तो मेकर्स ने उन्हें वजन घटाने के के लिए कहा था, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बढ़े वजन को देखकर मेकर्स ने उन्हें प्रेग्नेंट तक बता दिया था।

27
Image Credit : Instagram

मोनिका ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, "मेरे पास सोहेल रमानी (तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोजेक्ट हेड) का फोन आया और उन्होंने कहा उन्हें मुझसे बात करनी है। मैं उनके ऑफिस गई, उस वक्त वे वहां नहीं थे। इसलिए अकाउंट डिपार्टमेंट में कोई और था।"

37
Image Credit : Instagram

वे आगे कहती हैं, “कल्पना कीजिए कि उन्होंने अपने ऑफिस में कर्मचारियों को किस तरह की आजादी दी हुई है। उस शख्स ने मुझसे कहा कि सोहेल ने मेरे वजन के बारे में डिस्कशन करने को कहा है। उसने कहा कि ज़रा अपने आपको देखो, ऐसा लगता है, जैसे तुम प्रेग्नेंट हो और तुम शादीशुदा भी नहीं हो। मैं हैरान रह गई। तब तक सोहेल भी आ गए। उन्होंने भी मुझसे वजन कम करने के लिए कहा।”

47
Image Credit : Instagram

बकौल मोनिका, " सोहेल ने मुझसे कहा कि तुम्हे 20 दिन में वजन कम करना है। मैंने उन्हें साफ़ कहा कि इतने कम समय में वजन कम करना संभव नहीं है। इस पर सोहेल ने कहा कि अगर तुम वजन कम नहीं कर सकतीं तो हम तुम्हे शूट पर नहीं बुला सकते। जब मैंने कहा कि मुझे प्रोफेशनल हायर करने के लिए पैसे दीजिए तो उन्होंने साफ़ मना कर दिया और बोले कि यह मेरी दिक्कत है कि मुझे कैसे वजन कम करना है।"

57
Image Credit : Instagram

मोनिका भदौरिया ने आगे कहा, "मैंने उनकी अनरियलस्टिक सी डेडलाइन में वजन कम करने की कोशिश की। लेकिन मैं बीमार पड़ गई। इसका मेरी सेहत पर असर पड़ा। मुझे विटामिन की कमी हुई। मैं बेहद बीमार महसूस करने लगी। बहुत हालत खराब हो गई थी। मैंने रिकवर होने के लिए कई इंजेक्शन लिए। मैं आपको उन इंजेक्शन के दर्द को बयां नहीं कर सकती। मैं हर दिन इंजेक्शन लेती थी। मैं इतने दर्द में थी कि मैंने डॉक्टर को इंजेक्शन का विकल्प ढूंढने को कह दिया था। लेकिन उन्होंने कहा कि मेरी हालत इतनी खराब है कि दवाएं काम नहीं करेंगी।

67
Image Credit : Instagram

मोनिका भदौरिया ने बताया कि वे यह शो छोड़ना नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने काम करना जारी रखा। उनके मुताबिक़, उन्होंने इतना कुछ सहा कि वे कई बार सेट पर बेहोश हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराना पड़ा था।

77
Image Credit : Instagram

इससे पहले उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि 'तारक मेहता...' के कर्मचारी साल भर से भी ज्यादा समय से उनके 4-5 लाख रुपये का भुगतान करने में दरी कर रहे थे। वे इस बारे में मीडिया से बात कर अपनी नाराजगी जाहिर करना चाहती थीं, लेकिन अपने कॉन्ट्रैक्ट की वजह से वे ऐसा नहीं कर पा रही थीं। उनके मुताबिक़, जब उन्होंने प्रोडक्शन हेड सोहेल रमानी से इस बारे में बात की तो वे उन पर चिल्ला पड़े थे उन्होंने तो यह दावा तक किया था कि सेट पर होने वाली नाइंसाफी की वजह से वे ख़ुदकुशी करने का तक सोचने लगी थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Recommended image2
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार
Recommended image3
Ranveer Singh Films On OTT: ताबड़तोड एक्शन वाली रणवीर सिंह की 6 मूवी, देखें इन ओटीटी पर
Recommended image4
New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
Recommended image5
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved