तारक मेहता के सोढ़ी भाई उर्फ गुरुचरण सिंह ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपनी सेहत और आर्थिक स्थिति पर अपडेट दिया है। उन्होंने फैन्स का शुक्रिया अदा किया और जल्द काम पर लौटने की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने कर्ज में डूबे होने का भी खुलासा किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी भाई का रोल निभा कर मशहूर हुए गुरुचरण सिंह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत गंभीर थी, जिससे उनके फैन्स चिंता में पड़ गए थे। अब एक वीडियो जारी कर गुरुचरण ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ना केवल अपनी हालत के बारे में बता रहे हैं। बल्कि यह भी शेयर कर रहे हैं कि उनकी माली हालत कैसी है। पूरे वीडियो में वे वाहगुरु जी का शुक्रिया अदा भी कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उनके जो मुश्किल दिन हैं, वो भी जल्दी ही कट जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

TMKOC फेम गुरुचरण सिंह की हेल्थ अपडेट

गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे उनकी सेहत के लिए चिंता करने और उनकी रिकवरी के लिए शुभकामनाएं देने वाले फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। गुरुचरण सिंह वीडियो में वाहगुरु जी का शुक्रिया अदा करते और फैन्स का आभार जताते हुए कह रहे हैं, "दोस्तों घर पर हूं। ठीक हूं और वाहगुरु जी की कृपा से। वाहगुरु जी बड़े दयालू हैं, कृपालु हैं, बड़ी दया करते हैं। कृपा करते हैं। मेहर करते हैं। आप सभी के लिए भी दिल से वाहगरु जी से दया की अरदास है। सभी परिवार वाले अच्छे हों, बढ़िया हों, तंदरुस्त हों।"

यह भी पढ़ें : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी भाई की हालत गंभीर, 19 दिन से खाना-पानी छोड़ा!

अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं गुरुचरण सिंह

गुरुचरण ने आगे कहा, " दोस्तों बस अब इच्छा यही है कि फिर से अपने पैरों पर खड़े हो जाऊं। पहले भी मैंने यही कहा था सबको कि दिल से काम करना चाहता हूं। मेहनत करना चाहता हूं। कृत कामाइयां करना चाहता हूं। आप सबके सपोर्ट से ही यह पॉसिबल हो पाएगा और हालात ऐसे हैं कि...फाइनेंशियली तो आप समझते ही हैं। सिर पर बहुत से कर्जे हैं, जो सारे उतारने हैं। वाहगुरु जी की कृपा से सब होगा। आप सबकी अरदासों से, प्रेयर से, दुआओं से। आप सबका ही सपोर्ट चाहिए।"

View post on Instagram

यह भी पढ़ें: मौत को मात देकर लौटे तारक मेहता.. के रोशन सोढ़ी, खुद बताया आखिर क्या हुआ

गुरुचरण ने 2020 में छोड़ दिया था 'तारक मेहता...'

गुरुचरण सिंह ने 2008 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी भाई का रोल निभाना शुरू किया था। लेकिन 2013 में उन्होंने इस शो से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, तीन साल बाद 2016 में वे एक बार फिर इस शो में लौट आए थे। 2020 में निजी कारणों से एक बार फिर वे इस शो से दूर हो गए थे। कुछ समय पहले वे अचानक गायब भी हो गए थे और फिर खुद वापस आकर उन्होंने कहा था कि वे एक धार्मिक यात्रा पर गए थे। हाल ही में तबियत बिगड़ने के बाद गुरुचरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि 19 दिन तक खाना-पानी छोड़ने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी।