गुरुचरण सिंह तारक मेहता का उलटा चश्मा के महत्वपूर्ण एक्टर्स में से एक हैं। गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले रोशन सिंह सोढ़ी के रोल में वे सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आ रहे हैं। उनकी गुमशुदगी की खबर हैरान करने वाली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, नई दिल्ली के पालम एरिया में गुरुचरण सिंह के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और अभिनेता के कॉल रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 22 अप्रल 2024 को लापता होने से पहले गुरुचरण सिंह ने आखिरी बार किससे बात की थी। हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 दिन पहले दर्ज हुई गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "करीब 4 दिन पहले साउथ दिल्ली के पालम में गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। कोई FIR अभी तक दर्ज नहीं हुई है। पूरी जांच गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर ही की जा रही है।"इसी रिपोर्ट में आगे स्पष्टीकरण दिया गया है कि गुरुचरण को आखिरी बार दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर नहीं, बल्कि उसके आसपास देखा गया था। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड की जांच कर यही पता कर रही है कि उन्होंने आखिरी बार किससे बात की या किसे मैसेज किया था।"

गुरुचरण सिंह के पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत

शुक्रवार को गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक़, "50 साल के गुरुचरण 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए थे। वे फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन वे ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही घर वापस लौटे। उनका फोन भी पहुंच से बाहर है।उनकी मानसिक स्थिति ठीक है। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन वे अभी लापता है।"

सालों तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़े रहे गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह 2008 में तब से ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल कर रहे थे, जब यह शो शुरू हुआ था। हालांकि, 2013 में किसी कारण उन्होंने शो छोड़ा और लाड सिंह मान ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। लेकिन पब्लिक डिमांड पर गुरुचरण 2014 में शो पर लौट आए थे। लेकिन 2020 में उन्होंने फिर शो छोड़ा और बलविंदर सिंह सूरी ने इसमें उनकी जगह ले ली।

और पढ़ें…

खतरे के बीच घर बदल रहे सलमान खान? भाई अरबाज़ ने किया यह खुलासा

देश के वो 7 स्टार्स, जिन्होंने फिल्मों के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी