तारक मेहता के सोढ़ी जी यानी गुरुचरण सिंह की तबीयत में सुधार है। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अब वह घर पर आराम कर रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह की हालत काफी खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके पिता हरजीत सिंह ने एक्टर के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है और बताया है कि उनकी हालत में काफी सुधार हो रहा है और वो खतरे से बाहर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सैफ अली खान की मदद करने वाले ऑटो ड्राइवर को कौन देगा बड़ा इनाम?

ऐसा है गुरुचरण सिंह का हाल

गुरुचरण के पिता हरजीत ने कहा, 'वाहेगुरु की कृपा से, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब गुरुचरण की हालत में काफी सुधार है। हाल ही में उन्हें बहुत कमजोरी हुई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वजह से उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। यह हमारे परिवार के लिए बहुत चिंताजनक समय था, लेकिन भगवान के आशीर्वाद और डॉक्टर्स के प्रयास से अब वो खतरे से बाहर हैं। वो फिलहाल घर पर ठीक हो रहे हैं और अपनी ताकत वापस पाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गुरुचरण ने अच्छा खाना शुरू कर दिया है।'

3 बच्चों संग यहां बसना चाहती हैं जान्हवी कपूर, इस शहर में शादी का प्लान!

इस वजह से गुरुचरण सिंह हुए भावुक

गुरुचरण के पिता ने आगे कहा, 'गुरुचरण हमेशा अपने काम के जरिए पॉजिटिविटी फैलाने में विश्वास करते हैं और यह देखकर कि उन्हें कितना प्यार किया जाता है, वो बहुत भावुक हो गए हैं। उन्होंने छोटी-छोटी सैर करना शुरू कर दिया है और धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में वापस आ रहे हैं, लेकिन हम इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि वो खुद को ज्यादा ध्यान दें। हमें उम्मीद है कि समय, आराम और देखभाल के साथ वो अपनी पूरी फॉर्म में वापस आ जाएंगे।'

आपको बता दें गुरुचरण सिंह ने 2020 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया था। तब से, बलविंदर सूरी रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभा रहे हैं। 8 जनवरी को, गुरुचरण सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए फैंस को अपनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया।

और पढ़ें..

आयुष्मान खुराना बने FICCI Frames नया चेहरा