- Home
- Entertainment
- TV
- टीचर्स डे पर OTT पर जरूर देखें ये 7 फिल्में, टीचर-स्टूडेंट का बॉन्ड और भी हो जाएगा मजबूत
टीचर्स डे पर OTT पर जरूर देखें ये 7 फिल्में, टीचर-स्टूडेंट का बॉन्ड और भी हो जाएगा मजबूत
Teachers Day 2025 Movies: 5 सितंबर को देशभर में टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास दिन टीचर और स्टूडेंट्स अपना रिश्ता मजबूत बनाने के लिए ओटीटी पर ये 7 शानदार फिल्में जरूर देखें।

सितारे जमीन पर
'सितारे जमीन पर' एक भारतीय हिंदी भाषा की स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह साल 2025 में रिलीज हुई है। यह फिल्म भी स्टूडेंट और टीचर के प्यार भरे रिश्ते को दिखाती है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
सुपर 30
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'सुपर 30' मैथमेटिशियन आनंद कुमार और उनके छात्रों की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
चॉक एंड डस्टर
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' में शबाना आजमी और जूही चावला लीड रोल में है। आपको टीचर्स डे पर इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखना चाहिए।
हिचकी
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्होंने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित एक शिक्षिका की भूमिका निभाई है, जो नए तरीके से बच्चों को पढ़ाती है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
चक दे इंडिया
यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान एक महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका में हैं, टीम को सफलता की राह पर ले जाने में मदद करता है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पाठशाला
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'पाठशाला' एक ऐसे टीचर के बारे में है, जो स्टूडेंट्स पर अत्यधिक तनाव डालने वाली स्कूल प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ लड़ता है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
तारे जमीन पर
आमिर खान ने फिल्म 'तारे जमीन पर' में एक टीचर का किरदार निभाया है, जो एक डिस्लेक्सिक बच्चे की लाइफ पर अच्छे तरीके से बदल देता है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

