एक पोस्ट पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया, 'अरे खान साब ( शाहनवाज शेख) और मुझे ( देवोलीना भट्टाचार्जी ) को इनवाइट करने की जरूरत नहीं है । हम दोनों पहले द केरल स्टोरी देख कर आ चुके हैं। रियल में मूवी बहुत अच्छी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क । 'बिग बॉस 13' में पार्टीसिपेट कर चुकीं, टीवी की पॉप्युलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ( Devoleena Bhattacharjee) ने अपने मुस्लिम शौहर को सच्चा भारतीय मुसलमान बताया है । दरअसल देवीलोना ने हाल ही में शौहर शाहनवाज शेख के साथ 'द केरल स्टोरी' देखने थिएटर गई थीं । सोशल मीडिया पर इस इंफर्मेशन को शेयर करने के बाद एक यूजर ने उन पर निशाना साधा है। इस शख्स ने देवीलोना की शादी को 'लव जिहाद' बताया है । वहीं इस पर एक्ट्रेस ने पलटवार किया है । देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए कहा कि पति शाहनवाज को एक सच्चा भारतीय मुसलमान बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साध्वी प्राची की पोस्ट पर यूजर्स ने देवोलीना पर उठाए सवाल

दरअसल हाल ही में साध्वी प्राची ने उत्तराखंड के हरिद्वार में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग से तस्वीरें शेयर की थी । उन्होंने लिखा, 'हरिद्वार में हिंदू बेटियों को 'द केरल स्टोरी' निशुल्क दिखाई गई।' वहीं इस पोस्ट को लेकर कॉमेंट सेक्शन में देवोलीना का जिक्र किया था। इस शख्स ने उनके पति शाहनवाज शेख के बारे में बात करते हुए 'लव जिहाद' का जिक्र भी किया था।

एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

इस पोस्ट पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया, 'अरे खान साब ( शाहनवाज शेख) और मुझे ( देवोलीना भट्टाचार्जी ) को इनवाइट करने की जरूरत नहीं है । हम दोनों पहले द केरल स्टोरी देख कर आ चुके हैं। रियल में मूवी बहुत अच्छी है। ट्रू इंडियन मुस्लिम कभी सुना है क्या ? मेरे शौहर उनमें ही शामिल किए जाते हैं, जो गलत को गलत कहने की ताकत और हिम्मत दोनों रखते हैं।'

देवोलीना को वर्क आउट कराने वाले से हुआ प्यार

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में एक जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से निकाह किया था। इस शादी के बाद से अक्सर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाता है । देवोलीना को दर्शक उनके बेहद पॉप्युलर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के किरादर से पहचानते हैं।