- Home
- Entertainment
- TV
- The Great Indian Kapil Show 4: हर एपीसोड के 5 cr. वसूलते हैं कपिल, जानें अन्य स्टार्स की फीस!
The Great Indian Kapil Show 4: हर एपीसोड के 5 cr. वसूलते हैं कपिल, जानें अन्य स्टार्स की फीस!
कॉमेडियन कपिल शर्मा का मोस्ट पॉपुलर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि इसमें पहले गेस्ट प्रियंका चोपड़ा थी। प्रियंका यहां अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी के प्रमोशन के लिए पहुंची थी, जिसका हाल ही में नाम अनाउंस हुआ था।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 4 हाल ही शुरू हुआ। शो में एक बार फिर कपिल शर्मा अपनी टोली के साथ दर्शकों को हंसाने का काम कर रहे हैं। इसी बीच शो की स्टार कास्ट की फीस डिटेल सामने आई है।
कपिल शर्मा
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 को कॉमेडियन कपिल शर्मा ही होस्ट कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस शो के लिए कपिल को हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपए फीस मिल रही है।
ये भी पढ़ें... Kapil Sharma ने की 8 फिल्में, 4 में किया कैमियो-बॉक्स ऑफिस पर बस इतनी रही हिट
नवजोत सिंह सिद्धू
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में नवजोत सिंह सिद्धू भी जज के तौर पर मौजूद हैं। इस शो के लिए उन्हें एक एपिसोड 30-40 लाख रुपए फीस मिल रही है।
अर्चना पूरन सिंह
अर्चना पूरन सिंह भी द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में बतौर जज नजर आ रही हैं। उन्हें इस शो के हर एपिसोड के लिए 10-12 लाख रुपए फीस मिल रही है।
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर भी द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में नजर आ रहे है। उनकी कॉमिक टाइमिंग का हर कोई दीवाना है। खबरों की मानें तो उन्हें एक एपिसोड के लिए 25 लाख रुपए फीस मिल रही है।
कृष्णा अभिषेक
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में कृष्णा अभिषेक भी जलवा दिखा रहे हैं। उनकी कॉमेडी के भी लोग दीवाने हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें शो के हर एपिसोड के लिए करीब 10 लाख रुपए फीस मिलती है।
कीकू शारदा
कीकू शारदा द ग्रेट इंडियन कपिल शो से शुरू से जुड़े हैं। सीजन 4 में भी वे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस शो के हर एपिसोड के लिए 7 लाख रुपए फीस मिल रही है।
ये भी पढ़ें... करोड़ों के मालिक हैं कपिल शर्मा, जानें कितने पढ़ें-लिखे हैं कॉमेडियन और कितनी है फीस?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।