इस हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 5 फिल्में, जानें नंबर 1 पर कौन
इस हफ्ते ओटीटी पर 5 फिल्में सबसे ज्यादा देखी गई हैं। व्यूवरशिप की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा, काजोल, मनोज बाजपाई जैसे सेलेब्स की फिल्मों का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये फिल्में..

किंगडम
तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंगडम' का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को 31 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
मेट्रो इन दिनों
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकड़ा सेन, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, फातिमा सना शेख, सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर 22 लाख से अधिक ज्यादा बार देखा गया है। ऐसे में इसे दूसरी पोजीशन मिली है।
मालिक
फिल्म 'मलिक' में राजकुमार राव लीड रोल में है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 16 लाख से अधिक बार देखा गया है।
इंस्पेक्टर झेंडे
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मनोज बाजपाई की फिल्म 'इंस्पेक्टर झेंडे' है। इस फिल्म का लुत्फ आप आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं। इसे 15 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
मां
काजोल की फिल्म 'मां' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसे नेटफ्लिक्स पर 13 लाख से अधिक बार देखा गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

