टीवी एक्टर विभु राघव का कैंसर से निधन, अंतिम संस्कार में मोहित मलिक और ध्रुव चौधरी ने दी कंधा। विभु की मां का रो-रोकर बुरा हाल, अदिति मलिक ने संभाला।

Vibhu Raghave Last Rites: टीवी एक्टर विभु राघव का 2 जून को कैंसर की वजह से निधन हो गया। ऐसे में इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई। वहीं 3 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां कई सेलेब्स विभु के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें विभु को आखिरी बार उनके खास दोस्त मोहित मलिक देख कर भावुक हो रहे हैं। वहीं विभु की अर्थी को मोहित और ध्रुव चौधरी कंधा देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं एक और वीडियो में विभु राघव की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। विभु के यूं चले जाने से उनकी मां को गहरा सदमा पहुंचा है। इस दौरान मोहित मलिक की पत्नी और एक्ट्रेस अदिति मलिक उन्हें संभालती हुई नजर आ रही हैं।

View post on Instagram

विभु राघव के अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए, जैसे करणवीर मेहरा, मोहित मलिक, मोहसिन खान, अंजलि आनंद, अनेरी विजान आदि। इस दौरान सभी ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

View post on Instagram

आपको बता दें विभु राघव 37 साल की उम्र के थे। वे लंबे समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें साल 2022 में इस बीमारी का पता चला था, तब से उनका इलाज चल रहा था। विभु राघव निशा और उसके कजन्स, सुवरीन गुग्गल, सावधान इंडिया, रिदम जैसे कई हिट टीवी शोज में नजर आए थे।