वो 7 HIT शो के सीक्वल, जानें कितने रहे हिट और कितनों का हुआ कुछ महीनों में पैकअप
TV Shows Sequels: फिल्में ही नहीं टीवी के भी ऐसे कुछ शोज हैं, जिनके सीक्वल चुके हैं। हालांकि, इनमें से कुछ तो हिट लेकिन कुछ तो चंद महीनों में ही बंद करना पड़ा। अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीक्वल आ रहा है। आइए जानते हैं इन सीक्वल के बारे में...

स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीक्वल आ रहा है। इसी मौके पर आपको टीवी के कुछ हिट सीरियलों के सीक्वल के बारे में बता रहे हैं।
1. एकता कपूर का पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की 2008 तक चला और श्वेता तिवारी के शो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया। फिर पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस के साथ सीक्वल आया, जिसे दर्शकों द्वारा खास पसंद नहीं किया गया। इसे कुछ महीनों बाद बंद करना पड़ा।
2. जेनिफर विंगेट के बेहद शो में कुशाल टंडन और अनेरी वजानी भी थे। शो को जमकर पॉपुलैरिटी मिली। फिर इसका दूसरा सीजन 2019 में आया। इसमें जेनिफर के साथ आशीष चौधरी और शिविन नारंग थे। ये वाला शो फ्लॉप साबित हुआ।
3. राम कपूर और साक्षी तंवर का शो बड़े अच्छे लगते हैं आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है। पहले सीजन की सफलता के बाद 2021 में इसका सीजन 2 आया, जिसमें नकुल मेहता और दिशा परमार थे, ये भी सुपरहिट रहा।
4. शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस के शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 2016 में आया था। शो पसंद किया गया। इसके बाद 2017 में दूसरा सीजन और 2021 में तीसरे सीजन आया, लेकिन इन्हें इतनी पॉपुरैलिटी नहीं मिली।
5. बालिका वधू ने कई एक्ट्रेसेस की किस्मत पलट दी। इस सीरियल में छोटी आनंदी का किरदार अदा कर अविका गौर फेमस हो गईं। सालों बाद जब शो का दूसरे सीजन आया तो ये खास पसंद नहीं किया गया और कुछ ही महीनों में इसे बंद करना पड़ा।
6. पूजा गौर और अरहान बहल के शो मन की आवाज प्रतिज्ञा ने 3 साल तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिर सालों बाद जब इस सीरियल का सीक्वल आया तो ये बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।
7. मोहनीश बहल और गुरदीप कोहली के शो संजीवनी आज भी दर्शकों का फेवरेट है। फिर कुछ साल बाद नए स्टार कास्ट के साथ इसका सीक्वल आया, जिसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

