- Home
- Entertainment
- South Cinema
- कोई कॉलेज ड्रॉप आउट, कोई बी-टेक, जानें कितने पढ़े लिखे हैं द राजा साब के 8 स्टार्स
कोई कॉलेज ड्रॉप आउट, कोई बी-टेक, जानें कितने पढ़े लिखे हैं द राजा साब के 8 स्टार्स
The Raja Saab Stars Educational Qualification: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब का टीजर रिलीज हो चुका है और अब फैन्स मूवी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आपको फिल्म की स्टार कास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।

1. प्रभास ने डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई और डीएनआर हाई स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद नालंदा कॉलेज, हैदराबाद से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। प्रभास ने श्री चैतन्य कॉलेज, हैदराबाद से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री हासिल की।
2. संजय दत्त ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। स्कूल के बाद संजय ने कॉलेज में एडमिशन तो लिया था, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़कर उन्होंने फिल्मों में कदम रखा।
3. मालविका मोहनन ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से मास मीडिया में डिग्री ली। वे पिता की तरह सिनेमैटोग्राफर या निर्देशक बनना चाहती थी, लेकिन फिर एक्ट्रेस बन गई।
4. निधि अग्रवाल ने अपनी स्कूली पढ़ाई देबीपुर मिलन विद्यापीठ से पूरी की है। फिर उन्होंने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया।
5. बोमन ईरानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल, मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज, मुंबई से 2 साल का वेटर का कोर्स किया।
6. रिधि अग्रवाल एक आर्मी फैमिली से हैं। उन्होंने फिलॉसफी में ग्रेजुएशन किया है।
7. वेनेला किशोर के पास मिशिगन के फेरिस स्टेट यूनिवर्सिटी से इंफॉर्मेटिक्स सिस्टम में मास्टर डिग्री है। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद में ग्रेजुएशन किया।
8. समुथिरकानी ने राजपालयम राजू कॉलेज से गणित में बीएससी की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर लॉ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

