सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पवित्रा पुनिया का शूटिंग के दौरान ब्लाउज फट जाता है और वो oops मोमेंट का शिकार हो गईं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपने दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने बताया कि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे वो काफी सहम गईं। दरअसल पवित्रा शो 'इश्क की दास्तान-नागमणि' में एक सीन शूट कर रही थीं। इस सीन की शूटिंग के दौरान वो गिर गईं और उनका ब्लाउज पीछे से फट गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत झुककर अपने सीने में हाथ रख लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पवित्र ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

अब इस घटना की वीडियो शेयर कर पवित्र ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा। पवित्र ने लिखा, 'पहली बार 'वार्डरोब मालफंक्शन' नाम की चीज का अनुभव हुआ। मैं लकी हूं कि मैं बच गई और इस डरावनी घटना के जरिए मुझे पता चला कि मेरे क्रू मेंबर्स की पूरी यूनिट मुझसे कितना प्यार करती है, मैं इस पल के बारे में सोचकर बहुत ब्लेस्ड हूं। कैमरे बंद हो गए, और जो आवाजें मैं सुन सकती थी वो ये थीं कि 'कपड़ा लेके आओ जल्दी' और 'कैमरा कट करो' वे इधर-उधर भाग रहे थे और ये शब्द लड़कों के मुंह से आ रहे थे। मेरी कैमरा टीम ने झट से कैमरा बंद कर दिया। बेशक मेरा स्टाफ भी वहां था। पी.एस. - यह वीडियो मेरे मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे फोन पर रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन यह ऐसा निकला। बस इतना कहना चाहती थी कि सभी आदमी एक जैसे नहीं होते। फेक फेमिनिज्म को हटाएं और आइए इसे एक शक्ति के रूप में देखें।'

View post on Instagram

एजाज खान को डेट कर रही हैं पवित्रा पुनिया

पवित्रा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वो इस समय एजाज खान को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। दोनों काफी लंबे समय से लिव इन में रह रहे हैं। साथ में रहने का फैसला दोनों ने बिग बॉस के बाद ही किया था। कपल को सोशल मीडिया पर फैंस ने #pavijaj नाम दिया है।

और पढ़ें..

Bigg Boss 17: अब इन 3 कंटेस्टेंट पर लटकी घर से बेघर होने की तलवार, 1 तो दोबारा हुआ नॉमिनेट