सार
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर मीडिया में वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 40 साल की एक्ट्रेस का पति विवेक दहिया संग 9 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है और जल्दी ही उनका तलाक हो सकता है। हालांकि, दिव्यांका ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन एक बातचीत में विवेक दहिया ने जरूरी इस बारे में बात की। गौरतलब है कि दिव्यांका की तरह विवेक भी टीवी इंडस्ट्री में काम करते हैं और कई पॉपुलर शोज में नज़र आ चुके हैं।
विवेक दहिया ने तलाक की ख़बरों पर क्या कहा?
विवेक दहिया ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान तलाक की ख़बरों को बेबुनियाद बताया। 40 साल के विवेक ने ABP न्यूज को दिए गए बयान में मजाकिया लहजे में कहा, "बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आइस क्रीम खाते-खाते सोच रहे थे और लंबा (गॉसिप) होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।"
विवेक दहिया ने तलाक की ख़बरों को बताया क्लिकबेट
विवेक दहिया ने एक बातचीत में दिव्यांका त्रिपाठी से तलाक की ख़बरों को क्लिकबेट बताया और खुद को कंटेंट क्रिएटर बताते हुए कहा, "मैं भी यूट्यूब पर व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है कि क्लिकबेट क्या होता है? कुछ सनसनी डाल दो तो लोग आएंगे और उसको देखेंगे। लेकिन कुछ होता नहीं है। कुछ भी ऐसे अनरियल को एनकरेज नहीं करना चाहिए।"
2016 में हुई थी दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की शादी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर शुरू हुई थी। शो में दिव्यांका ने रमण कुमार भल्ला (करण पटेल) की पत्नी इशिता भल्ला का रोल निभाया था, जबकि विवेक दहिया इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के रोल में नज़र आए थे। दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई 2016 को हुई थी। दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं है।