- Home
- Entertainment
- TV
- कौन हैं एक्ट्रेस नीलू कोहली, जिनके पति हरमिंदर सिंह का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला
कौन हैं एक्ट्रेस नीलू कोहली, जिनके पति हरमिंदर सिंह का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला
एंटरटेनमेंट डेस्क. छोटे पर्दे की दिग्गज अदाकारा नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी लाश उनके घर के बाथरूम में पड़ी मिली। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं नीलू कोहली और किन-किन प्रोजेक्ट्स में कर चुकीं काम...

नीलू कोहली छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे की भी दिग्गज अदाकारा हैं। वे मूलरूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।
नीलू का जन्म झारखंड के रांची में हुआ था। उनकी मां का नाम मीता दुग्गल है। नीलू ने रांची के लॉरेन्टो कान्वेंट स्कूल से स्कूलिंग की। उनकी कॉलेज की पढ़ाई यहीं के निर्मला कॉलेज से हुई है।
ख़बरों की मानें तो उनकी शादी 19 अक्टूबर 1986 को हुई थी। चूंकि उनके पति हरमिंदर सिंह कोहली चंडीगढ़ के रहने वाले थे। इसलिए शादी के बाद उन्हें चंडीगढ़ शिफ्ट होना पड़ा।
नीलू और हरमिंदर के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम बलवीर सिंह कोहली है तो वहीं उनकी बेटी का नाम साहिबा कोहली है।
बताया जाता है कि उन्हें अपने करियर का पहला रोल एक डेंटल क्लिनिक पर मिला था। दरअसल, नीलू की बेटी का दांत टूट गया था और वे उसे क्लिनिक लेकर गई थीं। यहीं उन्हें एक टीवी कमर्शियल के लिए कास्ट किया।
बाद में नीलू ने करियर का पहला टीवी शो 'निम्मो ते विम्मो' (पंजाबी) किया। उस वक्त वे 35 साल की थीं।
उन्होंने टीवी पर 'भाभी', 'आहट', 'CID', 'मीत', 'खुशियां', 'प्यार की कश्ती में' और 'जब लव हुआ' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।
नीलू ने 'तपिश', 'तेरे लिए', 'स्टाइल', 'रन', 'पटियाला हाउस' और 'खन्ना एंड अय्यर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
और पढ़ें…
अजय देवगन की वजह से 'नाटू नाटू' ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड! कैसे? यह सुपरस्टार ने खुद किया खुलासा
राखी सावंत ने रखा पहला रोजा, VIDEO देख भड़के लोग बोले- नवरात्रि पर भी ध्यान दे लो बहन
करीना कपूर ने क्यों की 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी, एक्ट्रेस ने 10 साल बाद बताई असली वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।