धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अनुपमा सीरियल का क्रेज कम होता जा रहा है। ऐसा हम नहीं, बल्कि शो के नए प्रोमो पर आए लोगों के कमेंट्स कह रहे हैं। यहां तक कि ज्यादातर लोग तो सीरियल को बंद करने की बात तक कह रहे हैं। 

मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर शो में शामिल रहे 'अनुपमा' में लगता है अब वो बात नहीं रही। यही वजह है कि धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होता जा रहा है। एक समय हमेशा TRP में नंबर वन रहे इस सीरियल का गोल्डन पीरियड लगता है अब खत्म हो चुका है। दरअसल, चैनल ने हाल ही में सीरयल का एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसे देखकर लोग भड़कते हुए कमेंट कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपनी ही बेटी से दूर हुई अनुपमा :

दरअसल, 'अनुपमा' जब शुरू हुआ था तो उसमें एक महिला को अपने परिवार के लिए लड़ते हुए एक मजबूत महिला के रूप में दिखाया गया था। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे टीआरपी के चक्कर में इसकी कहानी के साथ कुछ ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट किए जाने लगे। पहले अनुपमा (रुपाली गांगुली) ने वनराज शाह (सुधांशु पांडे) से तलाक लिया। इसके बाद अनुपमा ने अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) से शादी कर ली। बाद में अनुपमा ने एक बेटी गोद ले ली। लेकिन अब वो उस बेटी को अपने से दूर कर चुकी है।

View post on Instagram

लोगों ने खड़े किए सीरियल पर सवाल :

अनुपमा के प्रोमो में अनुज यानी गौरव खन्ना रूपाली गांगुली से कहता है कि तुम एक मां होते हुए अपनी बेटी को खुद से अलग कैसे कर सकती हो? इसी बात को लेकर दोनों में बहस चल रही है। फिर अनुज कहता है कि तुमने अनु को अपनी कोख से जन्म नहीं दिया, इसलिए उसके साथ ऐसा कर रही हो। ऐसे में अब अनुपमा की ममता के साथ ही लोग सीरियल पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

कब तक रोना-धोना दिखा लोगों को पकाओगे?

अनुपमा का नया प्रोमो देखकर एक यूजर ने कहा- अब बंद भी करो ये ड्रामा, आखिर कब तक रोना-धोना दिखाकर लोगों को पकाते रहोगे। एक और यूजर ने इसे बकवास शो बताते हुए तत्काल बंद करने की बात कही। एक अन्यू यूजर ने कहा- अनुपमा और ये रिश्ता.. दोनों सीरियल में सभी रिश्तों का मजाक बनाया गया और समाज को गलत संदेश दिया है। मेकर्स के लिए सिर्फ टीआरपी मायने रखती है। एक यूजर बोला- अरे भइया बंद करो यार इसे। पूरे सीरियल का नाश कर दिया, बस रोना-धोना। राजन शाही को दूर वेकेशन पर भेजो कोई।

3 साल से चल रहा अनुपमा :

अनुपमा की शुरुआत 13 जुलाई, 2020 से हुई। तब से लेकर अब तक इस सीरियल को 3 साल पूरे होने वाले हैं। यह सीरियल TRP में लगातार नंबर वन की पोजिशन पर रहा। लेकिन अब इसी के दर्शक इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं। लोगों को कहानी में ज्यादा एक्सपेरिमेंट पसंद नहीं आ रहा है।

ये भी देखें : 

8 PHOTO:किसी हीरोइन से कम नहीं 'गदर' के डायरेक्टर की बेटी, खूबसूरती के आगे 'सकीना' भी नहीं टिकती