- Home
- Entertainment
- TV
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वृषिका मेहता ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की शादी, देखें अनसीन PHOTOS
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वृषिका मेहता ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की शादी, देखें अनसीन PHOTOS
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सौरभ घेडिया से शादी कर ली है। वृषिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर कर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया, जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इन फोटोज में दुल्हन बनीं वृषिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं फैंस भी कपल की फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं।
वृषिका मेहता ने अपनी शादी में दो लुक्स कैरी किए थे। पहले लुक में उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत जोड़ा पहना था। रेड जोड़े में उन्होंने अपनी जयमाला की थी।
वहीं दूसरे लुक में वृषिका व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन चुन्नी को साइड से कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहनी है।
इस फोटोज में वृषिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं। वहीं सौरभ शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
इन फोटोज को शेयर कर वृषिका ने लिखा, 'परिवार के आशीर्वाद, दोस्तों की हंसी और दुआओं के साथ हम दोनों एक हुए। हम दोनों को अपना-अपना घर एक दूसरे के दिलों में मिला है।'
वृषिका ने आगे लिखा, 'हम दोनों ने एक-दूसरे को हां कहा है, जो कि लाइफटाइम रहने वाला है। उम्मीद करती हूं कि हमारा यह वादा जिंदगी भर रहे।'
अब वृषिका की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें अपनी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
और पढ़ें..
सब पूछते हैं इसलिए बता रहा हूं.. शाहरुख खान ने खोला Dunki से जुड़ा सबसे बड़ा राज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।