रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के बाद अब विक्की कौशल का ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर सामने आया है। विंटेज लुक में सिगरेट जलाते एक्टर का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तुलना गुरुदत्त से की।
संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक के बाद अब विक्की कौशल का नया पोस्टर भी सामने आया है। पोस्टर में विक्की बिल्कुल अलग और रेट्रो अंदाज में नजर आ रहे हैं। विक्की के इस लुक में विंटेज दौर की झलक दिखाई दे रही है। वह काफी डैशिंग अंदाज में नजर आते हैं और हाथ में लाइटर लिए सिगरेट जलाते दिख रहे हैं। उनके लुक ने सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा शुरू कर दी है।
विंटेज अंदाज में दिखे विक्की कौशल
‘लव एंड वॉर’ के अब तक सामने आए पोस्टर्स में फिल्म का रेट्रो और पीरियड टच दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर के पोस्टर में भी उन्हें विंटेज कार और रेट्रो स्टाइल में देखा गया था, जबकि आलिया भट्ट का लुक ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज वाला था। विक्की का पोस्टर भी इसी विजुअल वर्ल्ड को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है। उनका हेयरस्टाइल, कपड़े और एक्सप्रेशन उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं।
सोशल मीडिया पर विक्की के लुक की चर्चा
विक्की कौशल के पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स को उनका लुक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने विक्की के इस विंटेज अंदाज की तुलना दिग्गज अभिनेता गुरुदत्त के क्लासिक स्क्रीन लुक से भी की है।
रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक
रणबीर के फर्स्ट लुक में उनका घायल हाथ और रेट्रो कार खास आकर्षण रहे थे। वहीं आलिया के पोस्टर में उनका ग्लैमरस रेट्रो अवतार देखने को मिला।
और पढ़ें: Love & War First Look Out: रणबीर का खूनी लुक देख यूजर्स बोले- ये तो Animal का क्लोन लग रहा
क्या है ‘लव एंड वॉर’ की कहानी?
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ एक पीरियड लव स्टोरी है, जिसकी कहानी युद्ध की पृष्ठभूमि में दिखाई जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। यह फिल्म रणबीर और भंसाली की करीब दो दशक बाद वापसी भी है। दोनों ने इससे पहले 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था। आलिया भट्ट भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद दोबारा काम कर रही हैं, जबकि विक्की कौशल पहली बार निर्देशक के साथ नजर आएंगे। फिल्म दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt: 'लव एंड वॉर' के कैबरे लुक पर भड़के लोग, बोले- 'ये भंसाली वाली बात नहीं'
