विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने शादी की स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स का 60 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया है। उन्होंने प्राइवेसी का हवाला देते हुए इसे एक निजी और अनमोल पल बताया। उदयपुर में शादी की अफवाहों के बीच उनके इस फैसले ने फैंस को हैरान किया है।

हैदराबाद: रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी को ओटीटी पर स्ट्रीम करने के लिए 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन इस जोड़ी ने प्राइवेसी का हवाला देते हुए इसे ठुकरा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी कहां होगी?

इस स्टार कपल का मानना है कि उनकी शादी का फंक्शन बहुत पर्सनल और अनमोल है। उनकी यादें पैसे से कहीं बढ़कर हैं। कहा जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने नेटफ्लिक्स का ऑफर ठुकरा दिया। कई दिनों से यह खबर चल रही थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस महीने राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई सफाई नहीं दी है।

फैंस हैरान

ऐसे समय में जब बॉलीवुड कपल्स अपनी शादी के ब्रॉडकास्ट राइट्स बड़ी रकम में बेच रहे हैं, इस स्टार जोड़ी के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है।