MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rahul Banerjee Wife: क्या करती हैं राहुल बनर्जी की पत्नी प्रियंका, दोनों की उम्र में कितना अंतर

Rahul Banerjee Wife: क्या करती हैं राहुल बनर्जी की पत्नी प्रियंका, दोनों की उम्र में कितना अंतर

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी चर्चा में है। आखिर उनकी पत्नी प्रियंका सरकार कौन हैं, क्या करती हैं, दोनों के बीच उम्र का अंतर कितना और कैसा रहा उनका उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता...जानिए पूरी डिटेल।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 30 2026, 09:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कौन हैं प्रियंका सरकार?
Image Credit : Instagram

कौन हैं प्रियंका सरकार?

प्रियंका सरकार बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। 31 दिसंबर 1990 को कोलकाता में जन्मीं प्रियंका ने महज 12 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने 2005 में फिल्म Dadar Adesh से डेब्यू किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

26
राहुल बनर्जी संग प्रियंका सरकार की लव स्टोरी
Image Credit : Instagram

राहुल बनर्जी संग प्रियंका सरकार की लव स्टोरी

प्रियंका सरकार को असली पहचान फिल्म Chirodini Tumi Je Amar (2008) से मिली, जिसमें उनके अपोजिट राहुल अरुणोदय बनर्जी थे। यहीं से दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री रियल लाइफ में बदली और उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ें : Rahul Banerjee Death: कौन थे राहुल बनर्जी, जिनकी शूटिंग के बीच हुई मौत, फैमिली में कौन-कौन?

36
राहुल-प्रियंका की शादी, बच्चा और फिर रिश्ते में दरार
Image Credit : Instagram

राहुल-प्रियंका की शादी, बच्चा और फिर रिश्ते में दरार

लगभग दो साल के अफेयर के बाद 2010 में राहुल और प्रियंका ने शादी कर ली। 2013 में उनके बेटे सोहोज का जन्म हुआ। उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ साल बाद रिश्ते में तनाव बढ़ा और 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

46
अलग होने के बाद भी जुड़ी रही डोर, 2023 में फिर साथ आए
Image Credit : Instagram

अलग होने के बाद भी जुड़ी रही डोर, 2023 में फिर साथ आए

अलग होने के बाद राहुल बनर्जी और प्रियंका सरकार कई सालों तक एक-दूसरे से दूर रहे। हालांकि, 2023 में अपने बेटे के लिए दोनों ने फिर से साथ आने का फैसला किया। उन्होंने रिश्ते को एक और मौका दिया और को-पैरेंटिंग के जरिए बेटे की परवरिश करने लगे।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की यालिना जमाली पहले कर चुकीं ये 19 फ़िल्में, एक सलमान खान तो 2 ऐश्वर्या राय के साथ

56
राहुल-प्रियंका की उम्र में कितना अंतर, कौन था बड़ा?
Image Credit : Instagram

राहुल-प्रियंका की उम्र में कितना अंतर, कौन था बड़ा?

राहुल और प्रियंका के रिश्ते की एक खास बात उनका एज गैप भी रहा। मार्च 2026 के मुताबिक़, प्रियंका सररकार की उम्र 35 साल है। जबकि राहुल बनर्जी 43 के थे। यानी दोनों के बीच करीब 8 साल का अंतर था।

66
जब राहुल बनर्जी के अफेयर पर बोली थीं प्रियंका सरकार
Image Credit : Instagram

जब राहुल बनर्जी के अफेयर पर बोली थीं प्रियंका सरकार

सेपरेशन के दौरान राहुल का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा, जिनमें संदीप्ता सेन भी शामिल हैं। संदीप्ता संग राहुल के अफेयर की ख़बरों पर प्रियंका एन एक इंटरव्यू में खुलकर बात की और कहा था, "मुझे सच में नहीं पता कि राहुल संदीप्ता को डेट कर रहे थे या नहीं। और मैं जानना भी नहीं चाहती। अलग होने का फैसला कई चीजों का नतीजा था, किसी एक वजह का नहीं। अगर मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे, तो रिश्ते में रहने का कोई मतलब नहीं। बाद में मुझे एहसास हुआ कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं थे।” प्रियंका ने यह भी बताया कि उस दौर में वह डिप्रेशन से गुजर रही थीं, लेकिन उन्हें अपने बेटे के लिए मजबूत बनना पड़ा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rahul Banerjee Death: कौन थे राहुल बनर्जी, जिनकी शूटिंग के बीच हुई मौत, फैमिली में कौन-कौन?
Recommended image2
Dhurandhar 2 की यालिना जमाली पहले कर चुकीं ये 19 फ़िल्में, एक सलमान खान तो 2 ऐश्वर्या राय के साथ
Recommended image3
Dhurandhar 2 Ending: क्या यालिना और जस्किरत फिर मिलेंगे? Reddit पर छिड़ी बहस
Recommended image4
Dhurandhar 2 ये 6 स्टार्स रियल में कैसे दिखते हैं, एक को स्क्रीन पर कोई नहीं पहचान पाया
Recommended image5
धुरंधर 2 पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के रामगोपाल वर्मा, क्या उनका इशारा 'खान तिकड़ी' की तरफ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved