- Home
- Entertainment
- कौन हैं रिया अहीर, जो नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोक बनीं इंटरनेट सेंसेशन
कौन हैं रिया अहीर, जो नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोक बनीं इंटरनेट सेंसेशन
मुंबई में नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी होकर प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग करने वाली 27 साल की मॉडल रिया अहीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जानिए कौन हैं रिया अहीर और कैसे एक घटना ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया।

मुंबई छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी हुईं 27 साल की मॉडल रिया अहीर रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

घटना शिवाजी पार्क के पास हुई। रिया ने प्रदर्शनकारियों से भरी पुलिस वैन को रोककर हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ने की मांग की।
घटना शिवाजी पार्क के पास हुई। रिया ने प्रदर्शनकारियों से भरी पुलिस वैन को रोककर हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ने की मांग की।
रिया ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने पुलिस वैन में छात्रों को देखा। उन्हें लगा कि उन्हें बिना वजह ले जाया जा रहा है, उन पर FIR हो सकती है।
रिया ने कहा, "प्रदर्शनकारियों के नारे सुनकर मैं खुद को रोक नहीं पाई। जो हो रहा था, उसे मैं अनदेखा नहीं कर सकती थी।"
उनके मुताबिक पुलिस ने कहा कि कुछ दूर जाकर सभी को छोड़ दिया जाएगा। इस पर उन्होंने पूछा, "अगर छोड़ना ही है तो अभी क्यों नहीं?"
रिया ने कहा कि वह तब तक पुलिस वैन के सामने खड़ी रहीं, जब तक हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं कर दिया गया।
रिहाई के बाद कई छात्रों ने उनका धन्यवाद दिया। कुछ ने मजाक में उन्हें "बैडी" भी कहा। रिया ने कहा, "अगर मैं कुछ नहीं करती तो खुद को कभी माफ नहीं कर पाती।"
रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बच्चों को भर तो लिया, अब कहां जाओगे?" यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट वायरल है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
रिया अहीर को रिया एकूसिया के नाम से भी जाना जाता है। वे मॉडल, एक्ट्रेस, होस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। वे Rhiyasat नाम से लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं।
रिया डांस की भी शौकीन हैं। म्यूजिक वीडियो 'दिलबरा' में दिख चुकी हैं। शॉर्ट फिल्म 'दीदी (Crime and Justice)' में एक्टिंग की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

