कन्नड़ इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर, प्रोड्यूसर और डबिंग आर्टिस्ट दिलीप राज के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 47 साल के दिलीज राज का निधन हार्ट अटैक से हुआ। उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत कर टीवी और फिल्मों में बड़ी पहचान बनाई थी।  उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा दिलीप राज सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि मल्टीटैलेंटेड कलाकार थे। उन्होंने एक्टिंग, प्रोडक्शन, डबिंग और थिएटर हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। थिएटर ग्रुप्स से करियर शुरू करने वाले दिलीप राज बाद में कन्नड़ टीवी और फिल्मों का भरोसेमंद नाम बन गए। ‘Hitler Kalyana’, ‘Janani’ और ‘Milana’ जैसे प्रोजेक्ट्स ने उन्हें ऑडियंस के बीच खास पॉपुलैरिटी दिलाई। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थिएटर से शुरू हुआ दिलीप राज का सफर

दिलीप राज का जन्म 2 सितंबर 1978 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। वह ‘Nataranga’ और ‘Drishti’ जैसे चर्चित थिएटर ग्रुप्स से जुड़े रहे, जहां उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां सीखीं और मंच पर अपनी पहचान बनाई। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्ट्रेस नंदिता से हुई, जिन्होंने उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री तक पहुंचने में मदद की। उनका पहला बड़ा टीवी प्रोजेक्ट ‘Kambada Mane’ था, जिसने उन्हें कन्नड़ दर्शकों के बीच पहचान दिलाई।

यह भी पढ़ें : Dileep Raj Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री में मातम, 47 साल के एक्टर दिलीप राज का निधन

टीवी सीरियल्स और फिल्मों से बनाया बड़ा नाम

टीवी इंडस्ट्री में दिलीप राज ने ‘जानी’, ‘अर्ध सत्य’, ‘रंगोली’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘मांगल्या’, ‘Malebillu’ और ‘रथ सप्तमी’ जैसे कई लोकप्रिय सीरियल्स में काम किया। उनकी इमोशनल एक्टिंग और सहज स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा कलाकार बना दिया। इसके अलावा उन्होंने Milana, U-Turn और ‘Boyfriend’ जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। खास तौर पर पुनीत राजकुमार के साथ ‘Milana’ में उनके काम को काफी सराहा गया था। बाद में उन्होंने अपने बैनर ‘DR Creations’ के तहत टीवी सीरियल्स का निर्माण भी शुरू किया।

दिलीप राज की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल

दिलीप राज की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह पोस्ट जनवरी 2025 में रिलीज हुई फिल्म Nimma Vasthugalige Neeve Javaabdaararu से जुड़ी थी। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने दर्शकों से अपील की थी, “टिकट बुक कीजिए और फिल्म को थिएटर में जरूर देखिए।” उनके निधन के बाद इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन भावुक संदेशों से भर गया। फैंस ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि उन्होंने सालों तक अपनी एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन किया। 

View post on Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले थे, हालांकि थिएटर रन के दौरान इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। फिलहाल यह फिल्म Sun NXT पर स्ट्रीम हो रही है।