MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Madhu Malhotra Death : कौन थीं 'लंबी जुदाई' फेम मधु मल्होत्रा, किन फिल्मों में किया था काम?

Madhu Malhotra Death : कौन थीं 'लंबी जुदाई' फेम मधु मल्होत्रा, किन फिल्मों में किया था काम?

80 के दशक की फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन हो गया। वे करीब 71 साल की थीं। फिल्म हीरो के मशहूर गीत लंबी जुदाई में उनका चेहरा आज भी दर्शकों को याद है। जानिए मधु मल्होत्रा कौन थीं …

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 15 2026, 08:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
‘लंबी जुदाई’ गाने से मिली थी मधु मल्होत्रा को पहचान
Image Credit : Facebook

‘लंबी जुदाई’ गाने से मिली थी मधु मल्होत्रा को पहचान

1983 में आई Hero फिल्म अपने सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती है। इसमें 'तू मेरा जानू है', 'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं' और 'डिंग डोंग बेबी सिंग ए सॉन्ग' जैसे कई लोकप्रिय गीत थे। लेकिन समय के साथ जिस गाने ने सबसे ज्यादा पहचान बनाई, वह था 'लंबी जुदाई'। इस दर्द भरे गीत को पाकिस्तानी सिंगर रेशमा ने आवाज दी थी। इस गाने पर रंग-बिरंगे जिप्सी आउटफिट में लिप-सिंक करती नजर आईं एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा, जिनकी यह झलक आज भी याद की जाती है।

25
70-80 के दशक में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम
Image Credit : Facebook

70-80 के दशक में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम

मधु मल्होत्रा 1970 और 1980 के दशक की हिंदी फिल्मों में जानी-पहचानी कलाकार थीं। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हालांकि ज्यादातर फिल्मों में उनकी भूमिकाएं छोटी या सपोर्टिंग होती थीं, लेकिन अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और अलग अंदाज के कारण वह दर्शकों की नजर में बनी रहती थीं। उस दौर के कई बड़े फिल्मकारों की फिल्मों में भी उन्हें छोटे लेकिन यादगार किरदार निभाने का मौका मिला।

35
मधु मल्होत्रा ने ‘सत्ते पे सत्ता’ में निभाया अहम किरदार
Image Credit : Facebook

मधु मल्होत्रा ने ‘सत्ते पे सत्ता’ में निभाया अहम किरदार

1982 में आई सुपरहिट फिल्म Satte Pe Satta में भी मधु मल्होत्रा नजर आई थीं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में उनकी जोड़ी मशहूर कॉमेडियन पेंटल के साथ दिखाई गई थी। फिल्म के गीत 'मौसम मस्ताना' में बीच हैट पहने खुशमिजाज लड़की के रूप में उनका किरदार आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म ने उस दौर में बड़ी सफलता हासिल की थी।

45
 सुभाष घई की कई फिल्मों में किया था मधु मल्होत्रा ने काम
Image Credit : Facebook

सुभाष घई की कई फिल्मों में किया था मधु मल्होत्रा ने काम

मधु मल्होत्रा निर्देशक सुभाष घई की फिल्मों में अक्सर नजर आती थीं। उन्होंने विश्वनाथ (1978), कर्ज (1980) और विधाता (1982) जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन अहम कैमियो रोल किए। इसके अलावा उन्होंने डायरेक्टर मोहन भाखरी की हॉरर फिल्मों में भी उन्होंने काम किया, जिनमें खूनी मुर्दा (1989) और रूहानी ताकत (1991) शामिल हैं। इस तरह उन्होंने अलग-अलग तरह की फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

55
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दी मधु मल्होत्रा को श्रद्धांजलि
Image Credit : Facebook

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दी मधु मल्होत्रा को श्रद्धांजलि

'ग़दर 2' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने मधु मल्होत्रा को याद किया और अपने स्टेटमेंट में कहा, "उन्होंने मेरी फिल्म ‘श्रद्धांजलि’ (1981) में छोटा रोल किया था। वह पूरी तरह प्रोफेशनल कलाकार थीं।" मुंबई में मधु मल्होत्रा के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एक बॉलीवुड स्टार, जो एक नाम से बनी कई फिल्मों में दिखा, कभी 2 तो कभी 3 बार रिपीट हुआ टाइटल
Recommended image2
OTT Dhamaka: आ रहे 25 सीरीज के सीक्वल, सबसे ज्यादा Netflix-अमेजन प्राइम पर होंगे स्ट्रीम
Recommended image3
2026 के 4 महीने में आ चुकीं ये पांच 100 करोड़ी फ़िल्में, 'Bhooth Bangla' ने भी ली लिस्ट में एंट्री
Recommended image4
Sanjay Dutt Upcoming Movies: एक साल में 9 धांसू फ़िल्में, 3 तो 16 दिन के अंदर होंगी रिलीज!
Recommended image5
Sanjay Dutt New Movie: 33 साल बाद लौट रहा सबसे खतरनाक खलनायक, 1.12 मिनट के टीजर ने उड़ाए होश!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved