- Home
- Entertainment
- YRKKH Spoiler Alert: अरमान-अभिरा को फंसाने किसने खेला भयंकर खेल, मायरा की जान को खतरा
YRKKH Spoiler Alert: अरमान-अभिरा को फंसाने किसने खेला भयंकर खेल, मायरा की जान को खतरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसमें अभी जो ट्रैक चल रहा है, वो काफी मजेदार है। इसमें दिखाया जा रहा है अभिरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है और दूसरी ओर मेहर किसी भी कीमत पर अरमान से शादी करना चाहती हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपडेट
राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी जबदस्त मोड़ पर पहुंच गया है। हालांकि, शो की टीआरपी गिरती देख मेकर्स अब इसमें और ज्यादा ट्विस्ट लाने का प्लान कर रहे हैं। देखते है आखिर क्या चल रहा इस शो में…
अभी तक क्या दिखाया ये रिश्ता क्या कहलाता है में
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी तक दिखाया कि अभिरा से मिलने अरमान अस्पताल पहुंचता है। अभिरा, अरमान को मेहर की सच्चाई के बारे में बताती है। मेहर का सच जानकर अरमान का पारा चढ़ जाता और वो उसके खिलाफ पुलिस कम्प्लेंट करने की सोचता है।
ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: इस हफ्ते 5 फिल्में-4 वेब सीरीज होंगी रिलीज, जानें कहां-कब देखें
क्या होगा ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे दिखाया जाएगा कि मेहर, अरमान से अपनी शादी टूटती देख आग बबूला हो जाती है। वो हर हाल में अरमान को पाना चाहती। शो में आगे दिखाया जाएगा कि मेहर एक खतरनाक प्लानिंग करेगी।
क्या है मेहर की खतरनाक प्लानिंग
शो में आगे दिखाया जाएगा कि मेहर अपने गुंडे को भेजकर अरमान-अभिरा पर हमला करवाएगी। हालांकि, इस हमले में अरमान गुंडों से भिड़ेगा और अभिरा को बचाने की कोशिश करेगा।
मायरा की जान खतरे में
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे दिखाया जाएगा कि मेहर का सच मायरा और मुक्ति के सामने आ जाएगा। मायरा, मेहर से अपने पापा अरमान की शादी तोड़ देगी। मेहर अपनी आखिरी चाल चलती दिखेगी। मेहर, मायरा और मुक्ति को मारने को मारने की कोशिश करेगी, इसमें एक बड़ा ट्विस्ट देखने मिलेगा।
बेटियों को लेकर अभिरा की बढ़ेगी टेंशन
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि मेहर, मायरा-मुक्ति को खत्म करने हॉस्टल जाएगी। वहीं, दूसरी ओर होस्टल में एक जगह छुपकर मुक्ति और मायरा, अभिरा को फोन करेंगे और मेहर के बारे में बताएंगे। क्या अरमान-अभिरा, मेहर से अपनी बेटियों को बचा पाएंगे.. ये देखने मजेदार होगा।
ये भी पढ़ें... बॉलीवुड-साउथ फिल्मों में फ्लॉप ये हसीना है TV क्वीन, संपत्ति के मामले में भी TOP पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।