भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक साबित होती जा रही है। शनिवार को देश में 2,61,500 केस सामने आए। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान करने वाली है। आईए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक साबित होती जा रही है। शनिवार को देश में 2,61,500 केस सामने आए। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान करने वाली है। आईए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है दावा?
दरअसल, लोकमत वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मोदी सरकार पूरे देश में लॉकडाउन लगाने वाली है। 




क्या है सच्चाई?
भारत के पत्र सूचना कार्यालय यानी (पीआईबी) ने इस दावे को फेक बताया है। हालांकि, हमें यह याद रखना चाहिए कि ऐसे फैसले गतिशील होते हैं, आखिरी स्तर पर ऐसे फैसले हो सकते हैं। लेकिन ये कहना है कि अभी लॉकडाउन लग रहा है, यह दावा गलत है। 

क्या है कोरोना की स्थिति?
भारत में शनिवार को कोरोना के 2,61,500 केस सामने आए। वहीं, 1500 लोगों की मौत हुई। 1,38,423 लोग ठीक हुए। अब तक देश में 1,47,88,109 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1,28,09,643 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 18,01,316 का इलाज चल रहा है। 1,77,150 लोगों की मौत हो चुकी है।