दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी की पटाखे जलाते हुए एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मनोज तिवारी अनार जलाते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी की पटाखे जलाते हुए एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मनोज तिवारी अनार जलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि यह इसी दिवाली की है और मनोज तिवारी ने प्रदूषण के बावजूद पटाखे जलाए थे। फोटो के साथ किया जा रहा यह दावा झूठा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है वायरल मैसेज में
वायरल हो रहे मैसेज में मनोज तिवारी गले में फूलों की माला पहनकर अनार जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ और भी लोग हैं, जो पटाखों का आनंद ले रहे हैं, हालांकि फोटो में मनोज को अलावा किसी भी इंसान का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ दावा किया गया है कि मनोज तिवारी ने इस दिवाली में प्रदूषण होने के बावजूद पटाखे जलाए थे। इस फोटो को प्रदूषण से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Scroll to load tweet…

ट्विटर यूजर शहबाज अंसार ने मनोज तिवारी की दो फोटो शेयर कि पहली प्रदूषण के खिलाफ उनके सांकेतिक उपवास की है और दूसरी में वो पटाखे जलाते हुए दिख रहे हैं। शहबाज ने ये ट्वीट अपने ऑफिशियल अकाउंट से किया है। शहबाज के अलावा भी कई लोगों ने मनोज की यह फोटो शेयर की है। 

Scroll to load tweet…

क्या है सच ? 
वायरल फोटो की पड़ताल करने के लिए इसे गूगल रिवर्स इमेज सर्चिंग की गई, जिसमें एक लिंक मिला। Dailypioneer.com के इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक आर्टिकल मिला। यह आर्टिकल 5 साल पुराना था, जो कि छठ पूजा की छुट्टी से संबंधित था। इस आर्टिकल में भी यही फोटो लगी हुई थी।

निष्कर्ष 
फैक्ट चेक में पाया गया कि झूठे दावे के साथ मनोज तिवारी की 5 साल पुरानी फोटो शेयर की जा रही है।