सोशल मीडिया (Socail media) पर एक मैसेज वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें रूस (Russia) के राष्ट्रपति ने भारत (India) को कड़ी चेतावनी दी है।

वायरस मैसेज (Viral Message) क्या है...''रूस की भारत को भी कड़ी चेतावनी। रूस (Russia) के राष्ट्रपति ने धमकी देते हुए कहा बीच मे आया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे भारत''...सोशल मीडिया (Social Media) पर यह दावा काफी वायरल हो रहा है। वायरल मैसेज में CNN स्क्रीन पर यह दिखाया जा रहा है कि रूस ने भारत (India) को धमकी दी है। CNN के स्क्रीन पर पुतिन (Putin) न्यू पंचलाइन और उसके नीचे रूस का मैसेज है। Asianetnews Hindi की पड़ताल में यह मैसेज पूरी तरह से गलत पाया गया। CNN स्क्रीन पर भारत को लेकर ऐसा कोई मैसेज नहीं चलाया गया। डिटेल पड़ताल में जानते हैं इस दावे की पूरी हकीकत क्या है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Asianetnews Hindi ने CNN के स्क्रीन पर चल रहे इस दावे को समझने के लिए सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज की मदद ली। CNN के स्क्रीन में पुतिन और एंकर को हमने दो पार्ट में क्रॉप किया। सबसे पहले एंकर वाले पार्ट को क्रॉप करके गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। गूगल के इंडेक्स में इससे मिलती-जुलती कई खबरें सामने आईं, लेकिन CNN का यह वाला एंकर और स्क्रीन नहीं दिखा। गूगल इंडेक्स के पहले और दूसरे पेज पर हमें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। गूगल के तीसरे पेज पर टॉप पर एक लिंक मिला। यह लिंक 12 नवंबर 2019 का है। इसमें CNN का सेम स्क्रीन दिख रहा है। स्क्रीन के बॉटम में Putin's New Punchline...के नीचे Top Russian Official Jokes About Interfering in US Election in 2020....लिखा हुआ है...। CNN स्क्रीन पर पुतिन, एंकर और स्क्रीन सबकुछ सेम है और यह 2019 का है। वहीं, भारत-रूस की जो भी बात CNN स्क्रीन पर दिखाई जा रही है वो आज के यूक्रेन हालात पर बेस्ड है। इसलिए पड़ताल में Asianetnews Hindi ने पाया कि CNN स्क्रीन पर भारत-रूस की जो बात कही जा रही है, वो पूरी तरह से एडिट की गई है। CNN के स्क्रीन पर 2019 में 2020 इलेक्शन की बात की जा रही थी जबकि अभी एडिटेड वायरल मैसेज में 2022 का मैसेज दिखाया गया है। 

फाइनल निष्कर्षः CNN स्क्रीन पर एडिट करके वायरल की जा रही भारत और रूस वाली बात पूरी तरह से फर्जी है। CNN का यह वीडियो 2019 का है, 2022 का नहीं।