8 सितंबर को, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था लालबाग के राजा के पहले दर्शन।  

फैक्ट चेक डेस्क. देशभर में 10 सितंबर से गणेश चतुर्थी का शुरुआत हुई है। मुंबई के लालबाग इलाके में लालबागचा राजा भक्तों के लिए सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए पूर्व-कोविड युग में हर साल लाखों लोग इस क्षेत्र में आते थे। आम लोगों के साथ बॉलीवुड हस्तियों भी लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए हर साल आते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 सितंबर को, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था लालबाग के राजा के पहले दर्शन। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बाद कई मीडिया आउटलेट्स ने बच्चन की पोस्ट पर आधारित रिपोर्ट्स का फॉलो किया। इसके बाद से लालबाग के राजा के दर्शन का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।

Scroll to load tweet…

जब हमने इस वीडियो के बारे में पता किया तो पता चला कि ये वीडियो वास्तव में 2016 का है। यह लालबागचा राजा के 'मुख दर्शन' को दर्शाता है, जिसे अरब सागर में विसर्जित करने से पहले गणेश चतुर्थी के दौरान 11 दिनों तक सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाता है। 3 सितंबर, 2016 को एक YouTube चैनल पर अपलोड किया गया सटीक वीडियो मिला। वीडियो विवरण में कहा गया है कि यह लालबागचा राजा का पहला लुक (मुख दर्शन) है। इसलिए, यह स्पष्ट है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो इस साल के लालबागचा राजा का नहीं है। वीडियो पांच साल पुराना है।