वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि इस घटना का तालिबान से कोई संबंध नहीं है। यह घटना नवंबर 2021 में हुई।

क्या वायरल हो रहा है: एक कार के अंदर मृत पड़े एक पुरुष, महिला और दो बच्चों का एक विचलित करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने इन्हें इसलिए गोली मारी क्योंकि महिला गाड़ी चला रही थी। वीडियो को शेयर करते हुए कई लोगों ने इसके जरिए मुसलमानों पर भी कमेंट किया। वीडियो के साथ कैप्शन है, तालिबान ने एक महिला और उसके छोटे बच्चे की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि वह कार चला रही थी। यहां भारत में मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भारत में दंगे और आतंक फैलाने वाले जिहादियों को देखना चाहिए कि जिन्होंने इन निर्दोषों को गोली मारी वे आपके मुस्लिम भाई ही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है वायरल वीडियो का सच?

  • वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि इस घटना का तालिबान से कोई संबंध नहीं है। यह घटना नवंबर 2021 में हुई, जब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले में अज्ञात मोटरसाइकिल चलाने वाले युवकों ने इन्हें गोली मार दी। वीडियो में सातवें सेकेंड पर कार की लाइसेंस प्लेट देखी जा सकती है। नंबर प्लेट पर LEH 15 6840 लिखा है। नंबर प्लेट के नीचे पंजाब लिखा है। 
  • कीवर्ड सर्च से पता चला कि पाकिस्तानी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर इसी तरह की नंबर प्लेट बेची जा रही हैं। इससे हमें एक सुराग मिला कि यह घटना पाकिस्तान में हुई होगी। इसके बाद फेसबुक पर लाइसेंस नंबर एलईएच 15 6840 खोजा गया। तब कई उर्दू पोस्ट मिलीं, जिनमें से ज्यादातर नवंबर 2021 से हैं। इन तस्वीरों में भी वही कार नजर आ रही है, जिसका वीडियो वायरल है। दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब के शेखूपुरा जिले के फिरोजवाला के पास मरालपुर गांव में लाहौर के रहने वाले एक कपल और उनकी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

निष्कर्ष: वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि इसके साथ किया गया दावा झूठा है। वीडियो पाकिस्तान का है। घटना का तालिबान से कोई लेना देना नहीं है। वायरल फुटेज के विजुअल्स का इस्तेमाल पाकिस्तानी मीडिया जीएनएन और डॉन न्यूज ने भी किया था।

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर