- Home
- Auto
- Automobile News
- 1 करोड़ 26 लाख में बिका 118 साल पुराना नंबर प्लेट, इस कारण लगी स्पोर्ट्स कार से भी ज्यादा की बोली
1 करोड़ 26 लाख में बिका 118 साल पुराना नंबर प्लेट, इस कारण लगी स्पोर्ट्स कार से भी ज्यादा की बोली
ऑटो डेस्क: आज तक आपने करोड़ों की कार देखी होगी। कई ब्रांड्स इन लग्जरी कार का निर्माण करते हैं। करोड़ों की इन कार को अगर आप सड़क ओर देखते हैं तो उसे निहारते ही रह जाते हैं।लेकिन अब तो इन कार से महंगे नंबर प्लेट्स ही बिकते हैं। इन नंबर प्लेट्स की कीमत इन कार से भी ज्यादा होती है। हाल ही में ब्रिटेन में एक नंबर प्लेट की बिक्री हुई। इस नंबर प्लेट की कीमत 1 करोड़ 26 लाख रुपए थी। अब करोड़ों का ये नंबर प्लेट चर्चा में है। लोगों में क्यूरोसिटी है कि आखिर इस नंबर प्लेट में ऐसा क्या है कि इसकी इतनी कीमत क्यों लगाई गई? आइये आपको बताते हैं इस नंबर प्लेट की पूरी कहानी जो असल में सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है...

ये नंबर प्लेट आज का नहीं है। ये 1902 का है। यानी सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। इसे 1902 में बर्मिंघम में रहने वाले चार्ल्स टॉमसन को जारी किया गया था।
उस दौर में कार काफी कम लोगों के पास था। इस यूनिक से नंबर प्लेट को उस वक्त किसी ने इम्पोर्टेंस नहीं दी थी। सिर्फ कार को ही लोग देखते थे।
चार्ल्स की मौत के बाद ये नंबर प्लेट बैरी टॉमसन ने यूज किया। बैरी ने इसे अपनी जैगुआर, ऑस्टिन मार्टिन, मिनी और फोर्ड जैसी कार के साथ यूज किया।
2017 में बैरी की मौत के बाद से ये नंबर प्लेट खाली पड़ा था। उसी दौरान ब्रिटेन में बोली लगाने वाली कंपनी सिल्वरस्टोन ऑक्शन्स की नजर इसपर पड़ी। वो समझ गए कि ये यूनिक नंबर है।
उन्होंने इसके अधिकार खरीद लिए। हाल ही में इसकी नीलामी की गई, जिसमें ये नंबर प्लेट 1 करोड़ 26 लाख में बिका। कंपनी ने इसे खरीदने वाले की जानकारी को गुप्त रखा है।
इंटरनेट पर इस खबर के आने के बाद लोगों में हलचल मच गई। हर किसी ने इसे पागलपन बताया। उन्होने कहा कि इतनी ज्यादा कीमत में नंबर प्लेट खरीदना बेवकूफी ही है।
वहीं कई लोगों ने लिखा कि इस कीमत में तो महंगी कार ही खरीदी जा सकती थी। लेकिन कुछ लोग थे जिनके लिए शौक बड़ी चीज है। उन्होंने इसे शान की बात बताई। अब कई लोग उम्मीद कर कि दुबारा नीलामी में इसकी और कीमत लगेगी।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.