MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Bikes
  • ये हैं दुनिया के टॉप 10 तेज रफ्तार बाइक, कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं BMW और मर्सिडीज की कार

ये हैं दुनिया के टॉप 10 तेज रफ्तार बाइक, कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं BMW और मर्सिडीज की कार

नई दिल्ली। ऑफिस हो या बाजार, कहीं जाने के लिए बाइक यातायात का सुविधाजनक और कम खर्चीला साधन है। रफ्तार के शौकीन भी बाइक पसंद करते हैं। कुछ बाइक ऐसे भी हैं, जिनकी अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी ज्यादा है। इन तेज रफ्तार बाइक की कीमत भी अधिक होती है। कुछ बाइक तो इतनी कीमती हैं कि उतने पैसे में BMW और मर्सिडीज की कार खरीदी जा सकती है। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे तेज रफ्तार बाइक के बारे में... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 28 2022, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सुजुकी जीएसएक्स-आर1000आर बाइक में 999.8 सीसी का 4 सिलेंडर इंजन लगा है। 13,200 आरपीएम पर यह 199 हॉर्स पावर की अधिकतम ताकत पैदा करता है। 203 किलोग्राम वजनी बाइक में 6 गियर हैं। इसके टॉप स्पीड को 299 किलोमीटर प्रतिघंटा पर सीमित किया गया है। इसकी कीमत 19.82 लाख रुपए है।
 

210

एमवी अगस्ता ब्रुटाले नेकेड स्ट्रीटफाइटर है। चार सिलेंडर वाला यह इटालियन बाइक अब तक बना सबसे ताकतवर  नेकेड स्ट्रीटफाइटर है। 300 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार वाले इस बाइक का वजन 186 किलोग्राम है। इसे 998 सीसी के इंजन से ताकत मिलती है। यह इंजन 13 हजार आरपीएम पर अधिकतम 208 हॉर्स पावर पैदा करता है। इसकी कीमत 28 लाख रुपए है।
 

310

डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4एस भी नेकेड बाइक है। इसमें 1103 सीसी का इंजन लगा है। 13 हजार आरपीएम पर यह 208 हॉर्स पावर पैदा करता है। 199 किलोग्राम वजनी इस बाइक की अधिकतम रफ्तार 299 किलोमीटर प्रति घंटा पर सीमित की गई है। इसमें छह गियर हैं। इसकी कीमत 28.36 लाख रुपए है।
 

410

होंडा सीबीआर1000आरआर-आर एसपी में 999 सीसी का फोर सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 14500 आरपीएम पर 214.5 हॉर्स पावर पैदा करता है। 201 किलोग्राम वजनी इस बाइक की अधिकतम रफ्तार को 299 किलोमीटर प्रतिघंटा सीमित किया गया है। बाइक में खास एयर इंटेक सिस्टम लगा है जो इसकी ताकत को बढ़ा देता है। इसकी कीमत 34 लाख रुपए है।
 

510

अप्रिलिया RSV4 फैक्टरी बाइक में 1099 सीसी का इंजन लगा है। यह 13 हजार आरपीएम पर 217 हॉर्स पावर पैदा करता है। 202 किलोग्राम वजनी इस बाइक की रफ्तार 305 किलोमीटर प्रतिघंटा है। बाइक का अधिकतम टॉर्क 125 न्यूटन मीटर 10500 आरपीएम पर आता है। इसकी कीमत 23.69 लाख रुपए है।
 

610

बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर में 999 सीसी का इंजन लगा है। यह 14500 आरपीएम पर 212 हॉर्स पावर पैदा करता है। 192 किलोग्राम वजनी इस बाइक की अधिकतम रफ्तार 306 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके इंजन में टाइटेनियम वाल्व लगा है। इसकी कीमत 42 लाख रुपए है। 
 

710

डुकाटी पैनिगाले V4 R इटालियन सुपरबाइक है। 998 सीसी और चार सिलेंडर वाला इसका इंजन 15,250 आरपीएम पर 221  हॉर्स पावर पैदा करता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 299 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 193 किलोग्राम वजनी इस बाइक का पावर टू वेट रेशियो 1.14 hp/kg है। इसकी कीमत 53 लाख रुपए है।
 

810

जापानी कंपनी कावासाकी कंपनी की कावासाकी निंजा एच2 हाइपर स्पोर्ट्स बाइक है। इसका चार सिंलेंडर और 998 सीसी वाला इंजन 11500 आरपीएम पर 228 हॉर्स पावर पैदा करता है। 238 किलोग्राम वजनी यह बाइक अधिकतम 336 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भाग सकती है। इसका इंजन लिक्विड कूल्ड और सुपरचार्ज है, जिससे बाइक को यह रफ्तार मिलती है। इसकी कीमत 79.90 लाख रुपए है।
 

910

डुकाटी सुपरलेगेरा V4 बाइक का ढ़ांचा कार्बन फाइबर से बना है। यह बाइक को हल्का और मजबूत बनाता है। 179 किलोग्राम वजन वाले इस बाइक की अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक है। इसका 998 सीसी का इंजन 15500 आरपीएम पर 234 हॉर्स पावर पैदा करता है। यह दुनिया की सबसे तेज रफ्तार बाइक है, जिसे आम सड़क पर भी चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 113.65 लाख रुपए है।
 

1010

कावासाकी निंजा एच2आर दुनिया की सबसे तेज रफ्तार बाइक है। इसकी अधिकतम रफ्तार 400 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 998 सीसी का इसका इंजन 14 हजार आरपीएम पर 321 हॉर्स पावर पैदा करता है। 216 किलोग्राम वजनी इस बाइक की रफ्तार इतनी अधिक है कि इसे आम सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं है। इस बाइक को सिर्फ रेस ट्रैस पर ही चलाया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 79.6 लाख रुपए है।
 

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फूल टैंक में 800 KM यात्रा! ₹5000 डाउन पेमेंट में लाएं घर Bajaj Platina 100; EMI सिर्फ इतनी
Recommended image2
80kmpl माइलेज, 5 साल वारंटी! ये है TVS की सबसे सस्ती Bike, कीमत जानकर खरीदने का करेगा दिल
Recommended image3
KTM 390 Adventure Offer: कस्टमर को कंपनी दे रही जबरदस्त न्यू ईयर सरप्राइज
Recommended image4
Royal Enfield की इन पॉपुलर बुलेट्स की कीमतों में इजाफा, ये है वजह
Recommended image5
Triumph 400cc बाइक्स पर जबरदस्त ऑफर!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved