MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • Force Urbania: देश में लॉन्च हुई ऐसी वैन जिसमें एक साथ सफर कर सकेंगे 17 लोग

Force Urbania: देश में लॉन्च हुई ऐसी वैन जिसमें एक साथ सफर कर सकेंगे 17 लोग

टेक न्यूज. Force Motors launches Urbania van: मैटाडोर, टेंपो और ट्रैवलर (Matador, Tempo and Traveller) जैसे देश के आईकॉनिक यूटिलिटी व्हीकल्स बनाने के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी फोर्स ने हाल ही में अपने लेटेस्ट व्हीकल का प्रोडक्शन शुरू किया है। फोर्स मोटर्स ने घोषणा की है कि उन्होंने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन शेयर्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म अर्बानिया (Urbania) का  प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि नए प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कुल 1000 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है। जिन लोगों को अर्बनिया के बारे में कोई जानकारी नहीं उन्हें बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में एक आधुनिक वैन के रूप में प्रदर्शित किया गया था। नई अर्बानिया पॉपुलर फोर्स ट्रैवलर का प्रीमियम वर्जन है। यहां इस खबर में हम आपको बता रहे हैं इस व्हीकल की पूरी डिटेल्स...

3 Min read
Author : Akash Khare
Published : Nov 26 2022, 06:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

3 व्हीलबेस में आएगी फोर्स अर्बनिया 
कंपनी ने भारत में अपनी नई फोर्स अर्बनिया वैन को 28.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस वैन को अगले महीने डीलरशिप पर भेज दिया जाएगा जिसके बाद इसकी डिलिवरी शुरू हो जाएगी। नई फोर्स अर्बनिया तीन अलग-अलग व्हीलबेस (3,350 मिमी, 3,615 मिमी और 4,400 मिमी) और तीन अलग-अलग सीटिंग कैपेसिटी (10, 13 और 17 सीटर) में उपलब्ध होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

115 हॉर्सपावर जनरेट करेगा इंजन 
खास बात यह है कि कंपनी ने इस वैन में मर्सिडीज़ बेन्ज़ से सोर्स किया गया FM 2.6 CR ED TCIC डीज़ल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 115 HP की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन इससे पहले किसी वैन के लिए तो यूज नहीं किया गया।

35

नहीं मिलेगी कोई ऐसे फीचर्स वाली वैन
कंपनी का दावा है कि इस वैन में वर्ल्ड-क्लॉस फीचर्स दिए जा रहे हैं जिसकी मदद से यह एक साथ 17 लोगों के सफर को आरामदायक और बेहतर बनाएगी। इसे एयरोडायनमिकली डिज़ाइन बॉडी दी गई है जो कम से कम रोलओवर होने के साथ तेज गति में भी बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसका फ्रंट लुक बुल से प्रेरित है और इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) भी दिए गए हैं। रिक्लाइनिंग सीट्स, रीडिंग लैंप, USB पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ ही लाइट गाइड टेक्नोलॉजी के साथ LED सिग्नेचर टेल लैंप्स भी दिए गए हैं। इस तरह के फीचर्स इससे पहले कभी किसी वैन में नहीं दिए गए।

45

इंजन से नहीं होता शोर और वाइब्रेशन
इस वैन में इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है जो कि ट्रांसवर्स स्प्रिंग के साथ आता है। इसके अलावा Urbania में कंपनी ने टू-बॉक्स कंस्ट्रक्शन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इंजन को पूरी तरह से अलग पोजिशन किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि, पैसेंजर कम्पार्टमेंट में अतिरिक्त शोर और वाइब्रेशन से बचा जा सकता है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील, टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग कॉलम, एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन किया गया कॉकपिट, डैशबोर्ड माउंटेड गियर लीवर, बिल्ट-इन, ब्लू-टूथ, मिलते हैं, साथ ही कैमेरा इनपुट के साथ ही 7 इंच की टचस्क्रीन व रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस फीचर्स भी मिलते हैं।

55

सेफ्टी में भी काफी एडवांस
आराम के अलावा कंपनी ने इस वैन में सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा है। इसमें रोल ओवर प्रोटेक्शन, हिल होल्ड असिस्ट, हाई सिक्योरिटी व्हीकल ट्रांसपोंडर बेस्ड इंजन इमोबिलाइजर, मोनोकॉक स्ट्रक्चर, ड्यूल एयरबैग्स, एडवांस ईएसपी, एबीएस और ईबीडी और साथ ही साथ पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास तरीके से डिजाइन किया गया फ्रंट बंपर भी दिया गया है।

एक नजर Force Urbania details पर...
Force Urbania Engine : मर्सेडीज बेंज का FM 2.6 CR ED TCIC डीज़ल इंजन।
Force Urbania Power : 115 HP की पावर और 350 Nm का टॉर्क।
Force Urbania GearBox : 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स।
Force Urbania Price : 28.99 लाख रुपए (शुरूआती कीमत)।
Force Urbania Varient : तीन वैरिएंट - शार्ट, मीडियम और लॉन्ग।

और पढ़ें...

सिर पर मोटरबाइक रखकर बस की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखा 'सुपरमैन', Viral हुआ Video

डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट न करने से मस्क को नहीं पड़ता कोई फर्क, ट्वीट कर कही ये बात

Gmail पर खुद को ठगने से बचाना है तो अपनाएं ये 3 तरीके, हॉलिडे सीजन से पहले Google ने जारी किया Scam Alert

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

About the Author

AK
Akash Khare
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hyundai Bayon SUV: दिवाली से पहले हुंडई का बड़ा धमाका! नई SUV की कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
Recommended image2
Tata Motors Festive Sale: टाटा की कारों पर 3.35 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट
Recommended image3
Best SUVs Under 8 Lakh: 8 लाख रुपये से कम में कौन-सी SUV है बेस्ट? देखें 4 शानदार ऑप्शन
Recommended image4
Upcoming SUVs: नई हुंडई बेयोन और डस्टर हाइब्रिड मचाएंगी धूम! एक की बुकिंग शुरू, दूसरी में मिलेगा हाइब्रिड पावर
Recommended image5
BMW i7 Price In India: एक BMW i7 की कीमत में आ जाएंगी 50 ऑल्टो, गणित जानकर उड़ जाएंगे होश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved