MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • ये 10 कारें की गई सबसे ज्यादा पसंद, दिसंबर 2021 में कायम रहा मारूति का जलवा

ये 10 कारें की गई सबसे ज्यादा पसंद, दिसंबर 2021 में कायम रहा मारूति का जलवा

ऑटो डेस्क, 10 best selling cars of December : ऑटोमोबाइल सेक्टर में सेमीकंडक्टर चिप की कमी सहित कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, बावजूद इसके कंपनियों ने दिसंबर 2021 में शानदार वापसी की है। वहीं देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति ने इस साल भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बीते साल दिसंबर में टाटा मोटर्स ने बिक्री में दूसरा स्थान हासिल करके सभी को चौंका दिया है। पहले स्थान पर अभी भी मारूति का कब्जा बरकरार है।  बीते महीने दिसंबर 2021 में देश में बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में 8 कारें मारुति सुजुकी कंपनी की हैं। देखें इन कारों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 05 2022, 10:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

Maruti WagonR
Maruti WagonR ने दिसंबर महीने में बिक्री में टॉप स्थान हासिल किया है। मारुति ने बीते महीने WagonR की 19,729 इकाइयां सेल की हैं। दिसंबर, 2020 कंपनी ने इस कार की 17,684 यूनिट बेची थी। इस तरह मारूति ने बीते साल के मुकाबले इस साल इसी  अवधि में 2045 यूनिट अधिक सेल की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

Maruti Swift
मारुति की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। दिसंबर 2020 की तुलना में इसकी बिक्री में कमी आई है। दिसंबर 2021 में मारुति ने स्विफ्ट की 15,661 इकाई की बिक्री की है। वहीं दिसंबर 2020 के दौरान कंपनी 18,131 यूनिट्स सेल की थी। इस तरह Maruti Swift की इस साल दिसंबर महीने में 2470 यूनिट कम सेल हुई हैं। 

37

Maruti Baleno

मारुति की हैचबैक बलेनो ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी आ रहा है। कोरोना संकट के बावजूद बलेनो ने कंपनी की बल्ले बल्ले करवा दी है। बीते महीने मारुति ने बलेनो की 14,458 यूनिट्स सेल की हैं। दिसंबर 2020 में बलेनो की 18,030 यूनिट बेची थीं। हालांकि कंपनी ने इस साल 3572 यूनिट कम सेल की हैं। हालांकि ये आंकड़ा नवंबर महीने से बेहतर है। नवंबर 2021 में इसकी मात्र 9,931 यूनिट्स ही बिकी थीं। 
 

47

Tata Nexon
दिसंबर 2021 में टाटा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन ने बड़ी बढ़त दर्ज की है। टाटा ने दिसंबर में नेक्सॉन की 12,899 यूनिट्स सेल की हैं। कंपनी की तरफ से बीते साल एक महीने में बेचे जाने वाली कारों में ये आंकड़ा सर्वाधिक है। बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2020 में इस कार की मात्र  6,835 यूनिट ही बेचीं थीं। इस तरह कंपनी ने 6064 यूनिट्स की भारी भरकम वृद्धि दर्ज की है। टाटा ने नवंबर में नेक्सॉन की 9,831 यूनिट सेल की थी। 

57

Maruti Ertiga
मारुति अर्टिगा भी टॉप 10 की लिस्ट में 5 वें स्थान पर मजबूती से पैर जमाने में कामयाब हुई है। मारुति ने पिछले महीने अर्टिगा की 11,840 यूनिट बेचीं, जो बीते साल इसी महीने में बेची गई 9,177 इकाइयों से 2663 यूनिट अधिक हैं। नवंबर 2021 में मारुति ने अर्टिगा की 8,752 यूनिट सेल की हैं। 

67

Maruti Alto
देश की सबसे पसंदीदा कार  मारुति ऑल्टो ने दिसंबर 2021 में 11,170 यूनिट की सेल की है। मारुति ने दिसंबर 2020 में ऑल्टो की 18,140 यूनिट बेची थी। इसके मुकाबले ऑल्टो की बिक्री में 6970 यूनिट्स की कमी आई है। साल 2021 के नवंबर महीने में इस कार की  13,812 यूनिट बेची गईं हैं।  

77

Maruti Dzire सातवें स्थान पर है, इसकी बीते महीने 10,633 यूनिट सेल हुई हैं। हुंडई वेन्यू इस लिस्ट में8 वें नंबर पर है। Hyundai ने बीते महीने वेन्यू की 10,360 यूनिट्स बेचीं हैं।  Maruti Vitara Brezza नौंवे स्थान पर है। बीते महीने इसकी 9,531 यूनिट्स सेल हुई हैं। वहीं 10 वें स्थान पर मारुति की ईको वैन है। दिसंबर 2021 में ईको की 9,165 यूनिट बेचीं गई हैं। 
 

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Suzuki e-Sky: 310 किलोमीटर की रेंज वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानिए क्या है खास
Recommended image2
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर कार से निकल रहे हैं बहन के घर? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां
Recommended image3
Audi Q3: नए अवतार में आई लग्जरी SUV, इंजन वही, पर लुक और फीचर्स जबरदस्त
Recommended image4
Ferrari Luce: जिस Ferrari EV के डिजाइन की हुई आलोचना, वही 382 करोड़ में बिकी! कौन है खरीददार?
Recommended image5
Mahindra Scorpio N खरीदने से पहले रुक जाइए! 15 अगस्त को आ सकता है बड़ा सरप्राइज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved