- Home
- Auto
- Automobile News
- दुनिया के इन देशों में तोड़ा ट्रैफिक नियम तो हो जाएंगे कंगाल, 500-1000 नहीं, वसूला जाता है करोड़ों का Fine
दुनिया के इन देशों में तोड़ा ट्रैफिक नियम तो हो जाएंगे कंगाल, 500-1000 नहीं, वसूला जाता है करोड़ों का Fine
ऑटो डेस्क: भारत में लोग ट्रैफिक नियम का पालन करने से कतराते हैं। कई बार लोगों को चालान भरना पड़ता है तो कई बार हाथ-पैर जोड़कर फाइन की रकम भरने से बच जाते हैं। लोगों को खुद से ही ट्रैफिक नियम मानने चाहिए क्यूंकि ये उनके बेनिफिट के लिए बनाए गए होते हैं। भारत में तो फिर भी 500 या हज़ार रुपए का जुर्माना भरकर लोग जेल जाने से बच जाते हैं लेकिन अगर विदेशों की बात करें, तो यहां ट्रैफिक रूल तोड़ने के बदले जितने पैसे चुकाने पड़ते हैं वो भारत में कई लोगों की सालभर की सैलरी से भी ज्यादा होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के कुछ देशों के बारे में जहां ट्रैफिक नियम तोड़ने के बदले लोगों से वसूला जाता है अच्छा-खासा पैसा...

ट्रैफिक नियम लोगों के लिए बनाए गए हैं। इन नियमों के तहत लोगों की सेफ्टी का ध्यान रखा जाता है। लेकिन लोग इस बात को समझते ही नहीं हैं। भारत में तो लोग जमकर ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश है, जहां ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लोगों को अच्छा खासा जुर्माना देना पड़ता है।
फ़िनलैंड
इस देश में अगर आपने ट्रैफिक रूल तोडा तो आप सड़क पर आ जाएंगे। इस देश में अच्छे से अच्छा रईस शख्स भी ट्रैफिक नियम तोड़ने से डरता है। अगर यहां कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता पकड़ा गया, तो उससे एक करोड़ 45 लाख रूपये तक का जुर्माना वसूला जाता है। एक मामले में यहां शख्स से एक करोड़ 45 लाख फाइन लिया गया था।
कनाडा
कनाडा में अक्सर लोग हाइ वे पर रेस लगाते नजर आते हैं। लेकिन अगर ऐसा करते पकडे गए तो आपको भारी फाइन देना पड़ जाएगा। कनाडा के अल्बर्टा सिटी में अगर आपने ट्रैफिक रूल तोडा तो आपसे 18 लाख रूपये तक का जुर्माना वसूला जाता है।
यूके
यूनाइटेड किंगडम में अगर ट्रैफिक रूल्स तोडा तो आपको जुर्माने के साथ ही साथ जेल भी भेजा जा सकता है। फाइन के नाम पर लाखों रूपये वसूले जाते हैं। एक केस के हिसाब से यहां एक शख्स ने अपनी स्पोर्ट्स कार को तेज चलाया था। तब उससे पांच लाख 85 हजार का फाइन वसूला गया था। साथ में 10 महीने जेल की सजा मिली वो अलग।
आइसलैंड
ये देश वैसे तो काफी खूबसूरत है। लेकिन यहां ट्रैफिक रूल्स काफी कड़क है। अगर यहां कोई ट्रैफिक रूल्स तोड़ता है तो उसे कंगाल बना दिया जाता है। नियम तोड़ने पर लोगों से दो लाख तक का जुर्माना वसूला जाता है।
अमेरिका
इस देश में काफी स्ट्रिक्ट ट्रैफिक रूल्स हैं। यहां अगर आपकी गाड़ी की स्पीड ज्यादा है, तो भी आपका चालान काटा जाएगा। खासकर हम बात कर रहे हैं अमेरिका के वर्जीनिया शहर की। यहां अगर आपने ट्रैफिक नियम तोड़े तो आपको एक लाख 80 हजार रूपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। साथ ही अगर किसी ने गलत तरीके से ड्राइविंग की, तो उसे अपने एक महीने की सैलरी गवानी पड़ती है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.