- Home
- Auto
- Automobile News
- 10 दिन के बेटे की मौत से टूट गए थे एलन मस्क, पहली बीवी से तलाक के बाद ऐसी हो गई थी जिंदगी
10 दिन के बेटे की मौत से टूट गए थे एलन मस्क, पहली बीवी से तलाक के बाद ऐसी हो गई थी जिंदगी
ऑटो डेस्क: एलन मस्क ने जबसे दुनिया के सबसे अमीर शख्स का टैग हासिल करते हुए अमेजन के मालिक को पीछे किया है, चर्चा में आ गए हैं। इस टैग को हासिल करने के कुछ ही समय बाद उन्होंने भारत में टेस्ला की एंट्री की घोषणा की। दुनिया का ये सबसे अमीर शख्स आखिर कैसी जिंदगी बिता कर यहां तक पहुंचा, उनकी सक्सेस में क्या-क्या अड़चनें आई, ये जानने का मन सभी को होता है। आज हम आपको एलन मस्क की लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं...

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला जल्द इंडियन ऑटो मार्केट में एंट्री लेने वाली है। लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता होगा कि एलन मस्क यहां तक कैसे पहुंचे?
आपको जानकर हैरानी होगी कि एलन मस्क को बचपन में उनके माता-पिता डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे थे। उन्हें शक था कि एलन बहरे हैं। दरअसल, एलन से जब भी उनके पेरेंट्स बात करते थे, तो वो थोड़ी दुरी में खड़े होकर उन्हें देखते थे और कोई जवाब नहीं देते थे। ऐसे में उन्हें शक हुआ कि एलन बहरे हैं। तब एलन को डॉक्टर के पास ले जाया गया था।
एलन बचपन से ही काफी होशियार थे। मात्र 12 साल की उम्र में उन्होंने वीडियो गेम बना डाला था। वो 10 साल की उम्र से ही कोडिंग सीखने लगे थे। इसके बाद उन्होंने गेम ब्लास्टर नाम का वीडियो गेम बना डाला। इसे उन्होंने 36 हजार रुपए में एक अफ़्रीकी कम्पनी को बेच दिया था।
एलन मस्क ने अपनी लाइफ में कई कंपनियां बनाई। वो कंपनी बनाते और बेचते चले गए। उनकी कई कंपनियां आज बेहद मशहूर भी हैं। इनमें सबसे पहला नाम आता है पे पाल का। उन्होंने 2000 में x.com की स्थापना की जो बाद में बेचे जाने के बाद पे पाल बन गया। 25 की उम्र में उन्होंने Zip2 नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई जिसे 1999 में उन्होंने COMPAQ को 1 अरब 60 करोड़ रुपए में बेच दिया।
अक्टूबर 2008 में एलन मस्क टेस्ला के सीईओ बने। उस समय तक उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 300 करोड़ रुपए हो गई थी। इसके बाद तो कंपनी ने कभी पीछे देखा ही नहीं। मस्क के पास फिलहाल वक्त टेस्ला के 20.8 प्रतिशत शेयर्स हैं,जिसकी मार्केट वैल्यू 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।
एलन मस्क की मां ने 2019 में उनकी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो एक कार की रिपयेरिंग कर रहे थे। एलन मस्क ने 1993 में एक ऑडी खरीदी थी, उसी को रिपयेर करते मस्क नजर आ रहे थे। उनके पास गाड़ी को रिपयेर करवाने के पासी नहीं थे, ऐसे में उन्होंने खुद से कबाड़ से सामान यूज कर ठीक किया।
बात अगर एलन मस्क की पर्सनल लाइफ की करें, तो वो पांच बच्चों के पिता हैं। ये बच्चे पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन के साथ हैं। बताया जाता है कि 2002 में वो एक बेटे के पिता बने थे। लेकिन मात्र 10 दिन में ये बच्चा मर गया था। मस्क के जानने वालों के मुताबिक, इससे मस्क काफी टूट गए थे।
मस्क की पहली पत्नी से तलाक के बाद भी उनके करीबियों के मुताबिक वो परेशान हो गए थे। कुछ समय वो लोगों से दूर रहकर बिताना चाहते थे। हालाँकि, इसके बाद उनकी जिंदगी में कई लड़कियां आई, लेकिन ग्रिम्स ने उनकी जिंदगी में एक बेटे को गिफ्ट कर उनकी लाइफ में अपनी जगह परमानेंट कर ली।
बेहिसाब पैसों के मालिक मस्क को घर पर खर्च करना काफी पसंद है। उन्होंने अभी तक 5 आलीशान घरों पर अरबों का इन्वेस्टमेंट किया है। हाल ही में उन्होंने अपना पांचवा घर खरीदा है।
एलन मस्क की मां मॉडल हैं। उन्होंने मैगजीन में कवर गर्ल बनने के बाद चर्चा बटोरी। उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी की है। साथ ही 2013 में वो बियोंसे के साथ ;एक अल्बम में नजर आई थी।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.