55 साल के किंग खान को है महंगी कार का शौक, इतनी कीमत में चल जाएगा लाखों लोगों का महीने का राशन
First Published Nov 26, 2020, 1:09 PM IST
ऑटो डेस्क। बॉलीवुड के सुपर स्टार किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इस साल नवंबर महीने में 55 साल के हो गए। शाहरुख खान सदाबहार अभिनेता हैं। उनकी हर फिल्म हिट होती है। किंग खान ऐसे स्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और इस उम्र में भी उनका चार्म जरा भी कम नहीं हुआ है। शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान बेशुमार दौलत कमाई है। उनका घर 'मन्नत' बेहद महंगे घरों में शामिल है। इसके साथ ही किंग खान को लग्जरी कारों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में बुगाटी (Bugatti) की कारों से लेकर बीएमडब्ल्यू (BMW) और हुंडई (Hyundai) की कारें तक शामिल हैं। आज डालते हैं एक नजर शाहरुख खान के कार कलेक्शन पर।

शाहरुख खान के कार कलेक्शन में बुगाटी (Bugatti) की कार शामिल है। यह दुनिया के महंगे ऑटो ब्रांड्स में एक है। बुगाटी कार का होना शान की बाद मानी जाती है। शाहरुख खान के पास बुगाटी वेयरान (Bugatti Veyron) कार है। यह बेहद महंगी कार है। इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। यह 2.4 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। यह कार 430 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है, जो दुनिया में सबसे तेज है।

शाहरुख खान के पास रॉल्स रॉयस फैंटम ड्रोपहेड कूपे (Rolls Royce Phantom Drophead Coupe) कार भी है। यह कार नीता-मुकेश अंबानी के कार कलेक्शन में भी शामिल है। इस कार की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। रॉल्स रॉयस दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स में शामिल है।
Today's Poll
आप कितने खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन गेम खेलना पसंद करते हैं?