- Home
- Auto
- Automobile News
- ये कंपनी दे रही अपने कर्मचारियों को पांच साल तक की सैलरी, कोविड-19 में लाई नया प्लान, जानें
ये कंपनी दे रही अपने कर्मचारियों को पांच साल तक की सैलरी, कोविड-19 में लाई नया प्लान, जानें
कोरोना महामारी में लाखों लोगों ने अपने परिवार से किसी ना किसी को खोया है और ना जाने कितने लोगों की अपनी नौकरी खोई है। ऐसे में कोविड-19 महामारी में कंपनियां अपने कर्मचारियों के परिवार और उनके फ्यूचर को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं। इसी बीच महिंद्रा कंपनी की ओर से 'Family Assistance Policy' की घोषणा की गई है। इसके तहत अपने कर्मचारी के परिवार वालों को पांच सालों तक सैलरी दी जाएगी। कंपनी उठाएगी 12वीं तक शिक्षा का खर्च...

कंपनी अपने कर्मचारियों के सपोर्ट में 12वीं तक की शिक्षा का खर्चा उठाएगी। पॉलिसी के तहत साल भर में कंपनी एक बच्चे का खर्च 2 लाख तक उस पर स्पेंड करेगी।
कंपनी के डायरेक्टर ने पॉलिसी को लेकर क्या कहा?
महिंद्रा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनीश शाह ने कहा कि हम अपने उन कर्मचारियों के सपोर्ट में उसका हल्का बोझ कम करना चाहते हैं, जो कोविड-19 का शिकार हुए। कुछ परिवार ने अपने सदस्य को इस दौरान खो दिया है और घर चलाने के लिए किसी अन्य सदस्य को जिम्मेदारी संभालनी पड़ी।'
अकेले नहीं हैं कर्मचारी: शाह
'हम उन्हें बताना चाहते हैं कि वो अकेले नहीं हैं, हम उनके साथ उनके सपोर्ट में हैं।' शाह ने कहा कि 'फैमिली असिस्टेंट पॉलिसी साल का एक बार में मुआवजा देने की एक नीति है।'
मुआवजे के रूप में दी जाएगी अगले 5 सालों की सैलरी
उन्होंने आगे कहा कि 'एक सहयोगी के निधन की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त वित्तीय सहायता है। हम अगले पांच साल की सैलरी उनके परिवार वालों को देंगे। एक बार में दोगुना भुगतान। ये सैलरी उसके स्पोस या निर्भरता को दिया जाएगा।'
महिंद्रा ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को वैक्सीन दी
शाह के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को वैक्सीन दी है। इसमें 45 से ज्यादा उम्र के लोग शामिल थे। ये वैक्सीन अप्रैल महीने के आखिरी समय में दी गई थी।
कंपनी हॉस्पिटलाइजेशन का भी उठाएगी खर्चा
अगर कर्मचारी को हॉस्पिटलाइज्ड होने की जरूरत है तो शाह ने इस पर कहा कि 'कंपनी इसका सारा खर्च उठाएगी और उसे 1 हजार रुपए हर दिन अलाउंस दिया जाएगा। परिवार के क्वारंटाइन और हॉस्पिटलाइजेशन का पूरा खर्चा इस पॉलिसी में शामिल किया गया है।'
Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.