- Home
- Auto
- Automobile News
- मात्र 70 हजार रु खर्च कर शख्स ने बना डाला 70 लाख वाला जुगाड़ू JCB, 22 साल खटारा मारुती से किया कमाल
मात्र 70 हजार रु खर्च कर शख्स ने बना डाला 70 लाख वाला जुगाड़ू JCB, 22 साल खटारा मारुती से किया कमाल
ऑटो न्यूज: भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। क्रिएटिविटी के कई नमूने भारत में देखने को मिलते रहते हैं। कुछ लोग संसाधन की कमी को ऐसे इस्तेमाल करते हैं जिसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो पाता कि ऐसी भी कोई चीज बनाई जा सकती थी। हाल ही में एक शख्स अपनी 22 साल पुरानी कार को खुदाई मशीन में बदल दिया। इस जुगाड़ू जेसीबी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। शख्स ने कार में कुछ बदलाव किये और इसे जेसीबी में बदल दिया।

सोशल मीडिया पर जुगाड़ू JCB की तस्वीरें वायरल हो रही है। लोग शख्स की क्रिएटिविटी के फैन हो गए हैं। इसने अपने 22 साल पुरानी मारुती को झड़ाई मशीन में बदल डाला।
शख्स का नाम तो सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये इसरो का एक वैज्ञानिक है। उसने पुरानी कार में कुछ बदलाव किये और उसे JCB बना डाला।
इंजिनियर ने इस मशीन को लेकर बताया कि उसे अपनी 22 साल पुरानी इस कार से काफी प्यार है। वो इसे बेचना नहीं चाहता था। इसे उसने अपनी बीवी के लिए खरीदा था। ऐसे में कार पति-पत्नी के लिए काफी स्पेशल थी।
कार को बेचने की जगह इसरो वैज्ञानिक ने इसके पिछले हिस्से में कुछ बदलाव किया। उसने इसमें लोहे की पाइप और हाइड्रोलीक लगा दिया। जिसके बाद अब ये ठीक जेसीबी की तरह काम करती है।
इसे बनाने वाले वैज्ञानिक ने बताया कि ये मशीन 14 फ़ीट की लंबाई तक खुदाई कर सकती है। साथ ही इसके एस्केवेटर एक बार में पांच सौ किलो मिट्टी की खुदाई कर सकते हैं।
इसे बनाने में शख्स को 70 हजार रुपए की लागत आई। जबकि एक नॉर्मल जेसीबी की कीमत 50 से 70 लाख रुपए होती है। ऐसे में इस जुगाड़ू जेसीबी की तारीफ की जा रही है।
शख्स ने इस जुगाड़ू जेसीबी को दो महीने में तैयार किया है। जिस कार को उसने जेसीबी में बदल डाला, वो उसने 22 साल पहले खरीदी थी वो भी सेकंड हैंड। उसे कार से काफी लगाव था इसलिए उसने बेचने की जगह इसे मोडिफाई कर दिया।
अब लोग शख्स से मांगकर इस जेसीबी का उपयोग कर रहे हैं। छोटे-मोटे गड्ढों के लिए या खेत की खुदाई के लिए ये परफेक्ट साबित हो रही है। एक क्रिएशन से ये शख्स भी वायरल हो गया है।
जिस कार को शख्स ने जेसीबी में बदला वो देवू मतीज है। इसे इंडिया में 1998 में लॉन्च किया गया था। उस दौर में ये काफी पॉप्युलर गाड़ी थी। हालांकि इसके बाद मारुती 800 लॉन्च किया गया। इससे देवू मतीज की सेल्स एक दम गिर गई, जिसके बाद 2004 में उसे अपना कारोबार समेत कर जाना पड़ा।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.