MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • ऑडी से लेकर फरारी तक, धोनी के गैरिज में हैं 2 करोड़ से 68 लाख रुपए तक की गाड़ियों का कलेक्शन

ऑडी से लेकर फरारी तक, धोनी के गैरिज में हैं 2 करोड़ से 68 लाख रुपए तक की गाड़ियों का कलेक्शन

ऑटो डेस्क.  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 40 साल के हो गए हैं। धोनी के जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। क्रिकेट से उन्हें नाम, दौलत-शोहरत सबकुछ हासिल हुआ। जिसकी बदौलत वह आज दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी के क्रिकेट लव के अलावा उनके बाइक्स और कारों (cars and bike collection) के शौक को भी उनका हर फैन जानता हैं। आइए जानते हैं, धोनी के पास कौन-कौन सी गाड़ियां हैं।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 07 2021, 05:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

ग्रैंड पोर्च 911
एमएस धोनी के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कारों में से एक, ग्रैंड पोर्च 911 है। इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है। यह सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
 

26

फरारी 599 GTO
एमएस धोनी के पास धांसू Ferrari 599 GTO कार भी है। जिसकी कीमत लगभग 1.39 करोड़ रुपये है। यह कार पावरफुल V12 इंजन के साथ आती है जो 661bhp और 620Nm टार्क जनरेट कर सकता है। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद फरारी कंपनी की ओर से माही को ये कार गिफ्ट की गई थी।

36

पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम 
एमएस धोनी ने 2020 में क्लासिक पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया था। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इस अमेरिकी मसल कार की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी ने इस कार के दूसरे मालिक है। उन्होंने ये कार सेकेंड हैंड ली थी। इसकी कीमत 68 लाख रुपये है।
 

46

कॉन्फेडरेट हेलकैट X132
धोनी का बाइक लव किसी से भी नहीं छुपा है। उनके पास धांसू बाइक Confederate Hellcat X32 भी है। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। एमएस धोनी ने 2018 में इस शानदार बाइक को अपने कलेक्शन में शामिल किया था। ये बाइक 2.2-लीटर वी-ट्विन के साथ दुनिया की सबसे धांसू बाइकों में से एक है जो 132hp तक की पावर जनरेट कर सकती है।

56

हमर H2
एमएस धोनी को कई बार पर अपने Hummer H2 में रांची की सड़कों पर घुमते देखा गया है। Hummer H2 की कीमत लगभग 72 लाख रुपये है और यह दुनिया की सबसे पावरफुल कारों में से एक है। 
 

66

ऑडी क्यू7 
इन मोस्ट एक्पेंसिव कलेक्शन के अलावा धोनी के पास निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 जैसी कई लग्जरी और महंगी कारें भी हैं। वहीं, बाइकों में उनके पास Confederate Hellcat X32 के अलावा हार्ले डेविडसन फेटबॉय, कावासाकी निंजा एच2 और यमाहा आरडी350 जैसी कई अन्य महंगी बाइक्स शामिल हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved