MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • 2020 में भारत में Tata, MG और Mercedes-Benz ने लॉन्च की 3 नई इलेक्ट्रिक कारें, जानें डिटेल्स

2020 में भारत में Tata, MG और Mercedes-Benz ने लॉन्च की 3 नई इलेक्ट्रिक कारें, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क। साल 2020 जा रहा है। यह साल कई बातों के लिए याद रखा जाएगा। खासकर, कोरोनावायरस महामारी की वजह से हर क्षेत्र में काफी परेशानी बनी रही। इससे इंडस्ट्री और व्यापार जगत बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इससे खास कर भारत में ऑटो इंडस्ट्री को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। ऑटो इंडस्ट्री और व्यवसाय में मंदी का दौर आ गया। तमाम ऑटो कंपनियों पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ा। उनका बिजनेस पहले की तुलना में काफी कम हो गया। अभी भी इस मंदी के असर से ऑटो कंपनियां जूझ रही हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 21 2020, 04:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
कोरोनावायरस के बिजनेस पर पड़ने वाले खराब असर के बावजूद बड़ी ऑटो निर्माता कंपनियों ने गाड़ियों की लॉन्चिंग जारी रखी। भारत में इस दौर में एमजी मोटर्स (MG Motors), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और मर्सडीज बेंज (Mercedes-Benz) ने इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की। जानते हैं इनके बारे में।
24
एमजी मोटर्स (MG Motors) ने इस साल अपनी ऑल इलेक्ट्रिक लॉन्ग रेंज SUV MG ZS EV को जनवरी 2020 में लॉन्च किया था। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 20.88 लाख रुपए से शुरू होती है। MG ZS EV सिंगल चार्ज पर 340 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। यह सिर्फ 8.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। MG ZS EV की इलेक्ट्रिक मोटर 141 hp पावर और 353 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसका बैटरी पैक 44.5 kWh का है, जो 50 kW फास्ट चार्जर से 40 मिनट के अंदर 80 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। 7 kW वाले चार्जर से MG ZS EV 7 घंटे के अंदर फुल चार्ज हो जाती है।
34
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक Tata Nexon को फरवरी 2020 में भारत में लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक कार में नई Ziptron टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Nexon EV में 30.2kWh लीथियम आयन IP67 रेटेड बैटरी है। यह इलेक्ट्रिक कार 4.6 सेकंड में 0-60kmph और 10 सेकंड से भी कम में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इस इलेक्ट्रिक कार की मोटर 129hp पावर और 254Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। Nexon EV सिंगल चार्ज पर 312 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है। Nexon EV 50 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए 1 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। स्टैंडर्ड 3.3 kW होम चार्जर की मदद से इसे फुल चार्ज होने में 7-8 घंटे का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए से शुरू होती है।
44
मर्सडीज बेंज की Mercedes-Benz EQC को इसी साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 99.30 लाख रुपए है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइस इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली 50 यूनिट्स के लिए थी। Mercedes-Benz EQC में 80 kWh लीथियम आयन बैटरी पैक है। पूरी तरह चार्ज होने पर कार 445-471 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं। दोनों का कम्बाइंड आउटपुट 408hp है। यह कार सिर्फ 5.1 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। Mercedes-Benz EQC की बैटरी स्टैंडर्ड 15A डोमेस्टिक पावर सप्लाई के जरिए फुल चार्ज होने में 21 घंटे लेती है। वहीं, 7.5kW के वॉल बॉक्स चार्जर की मदद से कार 10 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाती है। 110kW DC फास्ट चार्जर की मदद से यह सिर्फ 90 मिनट में फुल चार्ज होती है।

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
Recommended image2
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Recommended image3
FASTag नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना चार्ज, UPI से पेमेंट करने पर फायदा- 15 नवंबर से नया टोल नियम
Recommended image4
आपकी कार का केबिन हमेशा रहेगा चकाचक, अपनाएं ये 5 जबरदस्त ट्रिक्स
Recommended image5
लबालब पानी से भरे अंडरपास में से Tata Harrier निकाल रहा था ड्राइवर... फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved