MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • ऐसी-वैसी नहीं करोड़ों की इस कार में चलते हैं, सिक्सर किंग युवराज सिंह, घर के बाहर खड़ी रहती है ये धांसू कारें

ऐसी-वैसी नहीं करोड़ों की इस कार में चलते हैं, सिक्सर किंग युवराज सिंह, घर के बाहर खड़ी रहती है ये धांसू कारें

ऑटो डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी न सिर्फ अपने खेल बल्कि अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी फेमस हैं। जब बात सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की हो, तो उनका हर स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आता है। भले ही उन्होंने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया है, लेकिन उनका कारों के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। उनके पास गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। युवी के पास लैंबॉर्गिनी से लेकर BMW तक बहुत सारी कार हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है, उनके कार कलेक्शन (Yuvraj Singh's car collection) के बारे में..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 25 2021, 12:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

लेम्बोर्गिनी मर्सिएलागो
सबसे पहले बात करते हैं, युवराज सिंह की सबसे फास्टेस्ट कार लेम्बोर्गिनी मर्सिएलागो की। युवराज ने इस कार को बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट पर चलाया था। ये कार ऑरेंज कलर की है। जिसमें 6.5-लीटर एस्पिरेटेड V12 पेट्रोल इंजन है और 631 बीएचपी जनरेट करता है। इस स्पोर्ट्स कार की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।

29

BMW X6M
युवराज सिंह की कारों में से एक प्रीमियम क्रॉसओवर भी है। BMW X6M को युवराज सिंह ने सेकेंड हैंड लिया था। इसके पहले मालिक DC के हेड, दिलीप छाबड़िया थे। इस कार का ब्लू कलर इसे और आकर्षक बनाता है। इसमें एक 4.4-लीटर V8 मोटर दी गई है, जो 567 बीएचपी पावर जनरेट कर सकती है और यह केवल 4.2 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

39

BMW M3
युवी के गैराज में बीएमडब्ल्यू एम3 खड़ी है जिसमें 2979 सीसी का इंजन लगा है। यह कार 431 बीएचपी पावर और 550 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करती है। इस कार को फीनिक्स मैटेलिक येलो शेड दिया गया है। ये एक कन्वर्टेबल कार हैं। इस लग्जरी गाड़ी की कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है।

49

Audi Q5
ये कार युवराज सिंह को 2011 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जर्मन ऑटोमेकर ने गिफ्ट की थी। ऑडी क्यू5 एक प्रीमियम एसयूवी कार हैं। ये भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी भी है। इसमें 1984 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 248 बीचएपी पावर जनरेट कर सकता है। इस कार की मौजूदा कीमत करीब 56 लाख रुपये है।

59

BMW 3 Series
BMW 3 सीरीज भारत में सबसे ज्यादा से बेची जाने वाली लक्जरी सेडान कारों में से एक है। युवराज सिंह इस सफेद सेडान को कई बार चलाते हुए नजर आ चुके हैं। इस कार की एक्स-शोरूम प्राइज 48 लाख रुपये है।

69

मिनी कंट्रीमैन
पिछले साल युवराज सिंह ने अपने कार कलेक्शन में चिली रेड कलर की मिनी कंट्रीमैन को शामिल किया है। इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अधिकतम 192 बीएचपी का पॉवर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार केवल सात सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी कीमत 42.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

79

BMW M5
युवी के पास बीएमडब्ल्यू की एम5 कार भी है। जिसमें 4395 सीसी का दमदार इंजन लगा है जो 592 बीएचपी पॉवर और 795 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की कीमत लगभग 1.68 करोड़ रुपये है। बताया जाता है, कि युवराज इस कार को बेच चुके हैं। 

89

पोर्शे 911 
युवराज सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप में 6 सिक्सर मारने के लिए आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने पोर्शे 911 गिफ्ट में दी थी। ये कार 1.64 करोड़ से शुरु होकर 3.08 करोड़ तक जाती है।

99

होंडा सिटी
करोड़ों की कार चलाने वाले युवराज सिंह के पास होंडा सिटी जैसी कार भी है। ये कार आज भी उनके गैराज में खड़ी हुई है। 

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
Recommended image2
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Recommended image3
FASTag नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना चार्ज, UPI से पेमेंट करने पर फायदा- 15 नवंबर से नया टोल नियम
Recommended image4
आपकी कार का केबिन हमेशा रहेगा चकाचक, अपनाएं ये 5 जबरदस्त ट्रिक्स
Recommended image5
लबालब पानी से भरे अंडरपास में से Tata Harrier निकाल रहा था ड्राइवर... फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved