- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- खेसारी लाल यादव को टक्कर देने आ गए डैशिंग लुक वाले आकाश यादव, ये पिक्स देखकर हो जाएंगे इम्प्रेस
खेसारी लाल यादव को टक्कर देने आ गए डैशिंग लुक वाले आकाश यादव, ये पिक्स देखकर हो जाएंगे इम्प्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, Akash Yadav with dashing look has come to compete with Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री कर रहे राइजिंग स्टार आकाश यादव इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। इसके साथ ही डैशिंग लुक में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो कि फिटनेस के चहेतों में वायरल हो गई हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अच्छे सब्जेक्ट पर बेहतरीन और पारिवारिक फिल्मों का निर्माण शुरू हो गया है। ऐसे में एक्टर आकाश यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। उनके मॉचोमैन की छवि सभी को अट्रेक्ट कर रही है। देखें उनकी परफेक्ट बॉडी और डेशिंग अंदाज़...

उभरते कलाकार आकाश यादव अपने लुक व प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं, वहीं अपने फैंस के लिए नया लुक भी शेयर कर रहे हैं। बता दें आकाश यादव की दो भोजपुरी फिल्म 'सुंदरी' तथा 'दहलीज' जल्द रिलीज़ होने वाली है। उन दोनों फ़िल्मों को लेकर आकाश बहुत ही एक्साइटेड हैं।
एस आर वी प्रोडक्शन हाउस & पूनी इंटरटेनमेंट कृत फिल्म दहलीज़ में आकाश यादव लीड रोल प्ले कर रहे हैं और उनकी अपोजिट मनीषा यादव हैं। दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री सिनेमाप्रेमियों को पसंद आ रही है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर महेश उपाध्याय, पूनम यादव हैं। डायरेक्टर संजीव बोहरपी हैं। इसके राइटर इंद्रजीत एस कुमार हैं। म्यूजिक डायरेक्टर विष्णु मिश्रा हैं। डीओपी मनोज सिंह हैं। मारधाड़ मंलेश, नृत्य सुदामा मिंज का हैं। प्रोडक्शन मैनेजर विवेक जायसवाल हैं।
फिल्म के लीड एक्टर आकाश यादव, मनीषा यादव, अमित शुक्ला, देवेंद्र कुमार पाठक, सुषमा मिश्रा, कविता राज, रिंकू यादव, भानु पांडेय, बिरेन्द्र झा, रम्भा साहनी, रिंकू आयुशी, जागृति गुप्ता, चन्द्रू चंचल, निखिल शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, आई.सी.मौर्या, सचिन श्रीवास्तव हैं।
वहीं अपकमिंग फिल्म 'सुंदरी' में जय यादव और आकाश यादव की जोड़ी बतौर हीरो धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की हीरोइन शुभी शर्मा और यामिनी सिंह हैं। उनकी चौकड़ी सिनेमा के रुपहले परदे पर तहलका मचाकर ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। एस आर वी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “सुंदरी” के मेकर महेश उपाध्याय हैं और को- प्रोड्यूसर जया भट्टाचार्य हैं। डायरेक्टर प्रवीण गुडुरी हैं। कथा, पटकथा, संवाद सभा वर्मा ने लिखा है। राइटर शशिधर मिश्रा (शिव), शेखर मधुर, सभा वर्मा हैं। संगीतकार विष्णु मिश्रा हैं। नृत्य सुदामा मिंज, कला मिलिंद का है। लाइन प्रोड्यूसर शिव मिश्रा, प्रोडक्शन मैनेजर विवेक जैसवाल, कार्यकारी निर्माता मनोज पाण्डेय एवं शिवम पाण्डेय हैं।
इस फ़िल्म में कलाकार जय यादव, आकाश यादव, शुभी शर्मा, यामिनी सिंह, ललित उपाध्याय, देवेंद्र पाठक, सोनिया मिश्रा, सुजीत सार्थक, उमाकांत राय, बीरेंद्र झा, बबलू खान, मयंक कौशल, शिव, जागृति गुप्ता, कविता राज सिंह, कोमल, पल्लवी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
और पढ़ें...
65 साल के अनिल कपूर का पत्नी के साथ यह अंदाज़ देखा तो बेटियों से लेकर दामादों तक ने दिया ऐसा रिएक्शन
शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले घर में घुसकर मार देंगे
कमल हासन का विवादित बयान- चोलों के समय हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं था, यह अंग्रेजों का गढ़ा शब्द
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।