- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- क्या Akshara Singh ने अपने नए गाने से उड़ाया Pawan Singh का मजाक? कह दी ये बात
क्या Akshara Singh ने अपने नए गाने से उड़ाया Pawan Singh का मजाक? कह दी ये बात
मुंबई. भोजपुरी की पंसदीदा जोड़ियों में से एक अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भी कभी रही है। दर्शक दोनों एक साथ पर्दे पर आज खूब पसंद करते हैं। लेकिन, दोनों के बीच हुए विवाद के बाद से इनके बीच दूरियां आ गई और उन्होंने पर्दे पर भी एक साथ अब कभी नजर नहीं आते हैं। हालांकि, फैंस कइयों बार अपने चहेते स्टार्स से पूछ चुके हैं कि वो उन्हें दोबारा साथ में देख पाएंगे या नहीं। खैर, इसी बीच अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पवन सिंह पर निशाना साधा है।

दरअसल, हाल ही अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'जिसका चाटता है उसी को काटता है' यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 46 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इसी गाने के टाइटल को देखने के बाद कई फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि अक्षरा ने यह गाना पवन सिंह को तंज कसते हुए बनाया है। एक्ट्रेस के इस गाने को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'किस किस को लग रहा है कि ये पवन सिं के लिए है ठोको लाइक।'
दूसरे ने लिखा, 'ये गाना तो बिल्कुल पवन सिंह पर गाई हो।' तीसरे ने लिखा, 'ये सिर्फ पवन सिंह के लिए है जय हो।' वहीं, एक ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच इन दिनों गाने का युद्ध चल रहा हो।' इसी तरह से लोग अक्षरा सिंह के गाने को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है।
याद दिला दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते में दरार 2019 में आई। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक्टर पर कई आरोप लगाते हुए किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पवन उन्हें जान से मारने की धमकी और करियर खराब करने की धमकी देते हैं।
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट करते थे और उनके परिवार वालों के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल करते थे।
इसके साथ ही इस विवाद के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप की बात को भी कबूला था, लेकिन उन पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।