- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- नन्ही भतीजी का चेहरा देख नहीं था अक्षरा सिंह की खुशी का ठिकाना, 27 की उम्र में बुआ बनी एक्ट्रेस
नन्ही भतीजी का चेहरा देख नहीं था अक्षरा सिंह की खुशी का ठिकाना, 27 की उम्र में बुआ बनी एक्ट्रेस
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज फिल्मों में की दुनिया में अच्छा नाम कमा चुकी हैं। महज 5 साल के करियर में उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दी। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की भरमार है। उन्हें 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसलिए, वो उनके साथ कनेक्ट रहने के लिए खुद से जुड़ी फोटो और बातें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने बुआ बनने की खबर सुनाई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भतीजी के साथ क्यूट सी तस्वीर भी शेयर की है। भतीजी को गोद में उठाते ही खिल गया अक्षरा का चेहरा...

इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह ने भतीजी के साथ जो फोटो शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो जैसे ही अपनी नन्ही परी को गोद में उठाती हैं तो खुशी से उनका चेहरा खिल उठता है।
भतीजी के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही अक्षरा सिंह ने कैप्शन लिखा, 'अले मैं बुआ बन गई, छोटी सी नन्ही सी परी।' इसके बाद कमेंट्स में उन्हें बधाई देने की लाइन लग गई।
अक्षरा सिंह को कल्लू यानी की अरविंद अकेला, भोजपुरी की आइटम क्वीन सीमा सिंह और निरहुआ के भाई परवेश लाल यादव ने बुआ बनने की बधाई दी। यही नहीं फैंस भी एक्ट्रेस को शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं।
वहीं, अगर अक्षरा सिंह के परिवार की बात की जाए तो वो निमकी मुखिया में काम कर चुकी एक्ट्रेस नीलिमा सिंह की बेटी हैं और उनके पिता बिपिन सिंह हैं जो कि एक्टर और डायरेक्टर हैं।
बहरहाल, अगर अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो भी इन दिनों टीवी की ओर रुख कर रही हैं। वो जल्द ही टीवी शो 'सर्विस वाली बहू' और 'काला टीका' में नजर आने वाली हैं।
अक्षरा सिंह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। वो अक्सर अपने वीडियो सॉन्ग भी जारी करती रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी।
रवि किशन ने अक्षरा को ये फिल्म उनके घर पर ऑफर की थी। किसी काम से एक्टर उनके माता-पिता से मिलने गए थे वहीं, अक्षरा को पहली बार रवि ने देखा था और देखते हैं उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन करने का ऑफर दिया था। फिर क्या था अक्षरा सिंह ने भी हां कर दिया और धीरे-धीरे वो भी स्टार बन गईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।