- Home
- Entertianment
- Bhojpuri
- इस एक्टर की वजह से फिल्मों में आईं Akshara आज हैं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस, इनसे हुआ प्यार लेकिन मिला धोखा
इस एक्टर की वजह से फिल्मों में आईं Akshara आज हैं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस, इनसे हुआ प्यार लेकिन मिला धोखा
मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अक्षरा भले ही आज भोजपुरी फिल्मों की सबसे खूबसूरत और कामयाब हीरोइनों में शुमार हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वो फिल्मों में काम ही नहीं करना चाहती थीं। अक्षरा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक रहा लेकिन फिर भी वो फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं। अक्षरा ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय भोजपुरी के ही एक बड़े एक्टर रवि किशन को जाता है।
| Published : Feb 27 2021, 05:19 PM IST / Updated: Feb 27 2021, 05:21 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अक्षरा के मुताबिक, मेरे मम्मी-पापा पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। ऐसे में हमारे घर फिल्मी सितारों का आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच, एक दिन भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन उनके घर पहुंच गए।
रवि किशन ने जैसे ही अक्षरा को देखा तो उन्हें अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते' ऑफर कर दी। रवि किशन जैसे बड़े एक्टर के ऑफर को अक्षरा मना नहीं कर पाईं और उन्होंने इस फिल्म में काम किया। इसके बाद तो अक्षरा के पास फिल्मों की लाइन लग गई और आज वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी हीरोइन में से एक हैं।
अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को हुआ था। अक्षरा के पिता बिपिन सिंह और मां नीलिमा सिंह भी भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। अक्षरा के पापा भोजपुरी फिल्मों में कैरेक्टर आर्टिस्ट के रोल कर चुके हैं, जबकि मां नीलिमा भी कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल कर चुकी हैं।
अक्षरा भोजपुरी फिल्मों से कहीं ज्यादा एक्टर पवन सिंह के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहीं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में भी रहे, लेकिन बाद में पवन सिंह से उनका ब्रेकअप हो गया।
अक्षरा ने एक इंटरव्यू में बताया था- ''एक समय मैं और पवन सिंह रिलेशनशिप में थे पर इसी बीच उनकी शादी हो गई। इसके बाद मुझे उनके साथ रहना मंजूर नहीं था, लेकिन उनका रवैया ऐसा था कि कोई एक्ट्रेस आखिर छोड़कर जाएगी कैसे? सर्वाइव कैसे करोगी? मेरे पैर पर ही पड़ेगी। पवन सिंह कई बार शराब पीकर गालीगलौच करते थे, जिसकी वजह से मैं तंग आ गई थीं। इसके बाद मैंने खुद ही अपने रास्ते अलग कर लिए।
अक्षरा ने अब तक सत्यमेव जयते, हमार देवदास, बलमा बिहारवाला, रामपुर का लक्ष्मण, एक बिहारी सौ पे भारी, सौगंध गंगा मैया की, बिगुल, प्रतिघात, बेताब, ठोक देब, धरती के लाल, दिलेर, निरहुआ रिक्शावाला 2, मैं हूं हीरो नंबर वन, जानम 2, दिलवाला, ज्वाला जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो टीवी सीरियल 'काला टीका' में भी नजर आ चुकी हैं।
अक्षरा अपने करियर में भोजपुरी के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। इनमें पवन सिंह के अलावा दिनेश लाल यादव (निरहुआ), खेसारी लाल यादव, रवि किशन जैसे कई भोजपुरी सितारों के नाम शामिल हैं।
पापा बिपिन सिंह को केक खिलातीं अक्षरा सिंह।