- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी 120 रु के लिए होटल में काम करती थीं मोनालिसा, रहती थीं किराए के घर में, अब बनाया आलीशान फ्लैट
कभी 120 रु के लिए होटल में काम करती थीं मोनालिसा, रहती थीं किराए के घर में, अब बनाया आलीशान फ्लैट
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास 21 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। वो बिग बॉस के सीजन 10 का हिस्सा रह चुकी हैं। करीब 6 साल पहले यानी 2014 में उन्होंने घर खरीदने का सपना पूरा किया। इससे पहले वो 10 साल तक किराए के घर में रहती थीं। एक्ट्रेस ने अपने अपार्टमेंट के बारे में एक बताया था कि जब वो मुंबई आई थीं तो उनके पास घर खरीदने के पैसे भी नहीं थे। ऐसे पूरा किया था घर खरीदने का सपना...

मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विक्रांत और खुद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष किया है। अपने पीसफुल 2 BHK अपार्टमेंट में रहते हुए उन्हें करीब 6 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि घर खरीदने के बाद ऐसा लगता है कि सब कुछ पा लिया है और उसे अब कुछ और नहीं चाहिए।
मोनालिसा और विक्रांत ने 2017 में बिग बॉस में शादी की थी। इस शो में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। शो में स्टार्स ने एक-दूसरे को खूब सपोर्ट भी किया था। इस शो में ही मोनालिसा को विक्रांत ने शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।
मोनालिसा और विक्रांत सिंह की रिलेशनशिप बिग बॉस के घर में आने से पहले से ही चल रही थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विक्रांत से उनकी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसी मुलाकात के बाद मोनालिसा विक्रांत को दिल दे बैठी थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि साल 2008 में 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर विक्रांत और उनकी मुलाकात हुई थी।
मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो भोजपुरी में फिल्मों में आने से पहले कोलकाता के होटलों में काम किया करती थीं। उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ खास ठीक नहीं थी। इसलिए, उन्होंने 15 साल की उम्र में ही इसे सुधारने के लिए सोचा और काम करना शुरू कर दिया था।
इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनकी पहली जॉब एक होस्टेस की थी। शुरुआती दिनों में मोनालिसा कोलकाता के एक होटल में काम करती थीं, जहां वो दिनभर में 120 रुपए ही कमा पाती थीं। उन्होंने बताया था कि उनके पिता एक बिजनेसमैन थे और उन्हें बिजनेस बहुत बड़ा नुकसान हुआ था, जिसके कारण ब्रेड बटर खरीदने तक के पैसे उनके पास नहीं थे।
इसके लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी थी। 3 साल तक उन्होंने अलग-अलग रेस्त्रां में काम किया था। उनकी जिंदगी तब बदली जब एक बंगाली प्रोड्यूसर की उनसे मुलाकात हुई थी। उसने एक्ट्रेस से मॉडलिंग करने के लिए कहा था। इसके बाद मोनालिसा ने होटल की नौकरी छोड़ दी और मॉडलिंग की ओर बढ़ीं।
इसके साथ ही वो ऑडिशन भी देने लगी थीं। फिर क्या था। उनकी कोशिश कामयाब हुई उन्हें 18 साल की उम्र में पहली बंगाली फिल्म मिली। यहां उनकी एक्टिंग को लोग पसंद करने लगे और मोनालिसा को फिल्मों से ऑफर आने लगे, जहां उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स भी किए।
बेडरूम में मोनालिसा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।