- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- बर्थडे पर मोनालिसा को पति ने दिया सरप्राइज, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, केक काटकर यूं मनाया जन्मदिन
बर्थडे पर मोनालिसा को पति ने दिया सरप्राइज, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, केक काटकर यूं मनाया जन्मदिन
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास आज यानी की 21 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1982 में कोलकाता में हुआ था। ऐसे में एक्ट्रेस के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने उन्हें देर रात बर्थडे सरप्राइज देकर जन्मदिन विश किया। मोनालिसा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो पति के साथ जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। पति से मिला सरप्राइज तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना...

पति विक्रांत ने मोनालिसा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उन्हें देर रात में ही जन्मदिन का सरप्राइज दिया। दरअसल, वो सरप्राइज कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस का बर्थडे केक था, जिसे पाकर उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं था।
मोनालिसा ने बर्थडे केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन के फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा, 'एक साल पुराना, लेकिन समझदार कोई नहीं! अधिक नासमझी, अधिक साहसिक कार्य, अधिक मजेदार समय और कोई कोरोना नहीं। खुद को जन्मदिन मुबारक हो।'
वहीं, विक्रांत सिंह राजपूत ने पत्नी मोनालिसा को बर्थडे विश करते हुए उम्र को लेकर पोस्ट लिखा, 'उम्र आपकी दुश्मन नहीं है। हर साल आप समझदार बनते जाते हो और ज्यादा प्यारे और खूबसूरत हो जाते हैं। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, बेहद खूबसूरत पत्नी।'
इसके साथ ही पति की इस पोस्ट पर मोनालिसा ने रिएक्ट किया है और उन्होंने जवाब दिया, 'क्या बोलूं अब... रुला दिया जी... ढेर सारा प्यार।'
बता दें, विक्रांत सिंह राजपूत पत्नी मोनालिसा से 4 चार साल छोटे हैं। एक्ट्रेस जहां 38 की हैं वहीं, वो 34 के हैं। हालांकि, इनकी शादी को 3 साल हो चुके हैं, लेकिन इनके प्यार के बीच उम्र कभी रोड़ा नहीं बनी। दोनों साथ में शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं।
मोनालिसा और विक्रांत की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। इस मूवी से दोनों ही स्टार्स ने अपने करियर की शुरुआत की थी और पहली फिल्म में ही दोनों ने धमाल मचा दिया था। इनके काम की सभी ने तारीफ की थी।
इनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री कब रियल लाइफ में बदल इन्हें खुद कभी पता नहीं चला। इस मूवी के बाद दोनों का ऐसा हाल हो गया था कि वो एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं पाते थे। इसके बाद कई सालों तक वो लिव इन में भी रहे और फिर 2017 में बिग बॉस के घर में दोनों ने शादी कर ली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।