- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- मांग में पीला सिंदूर, बड़ी बिंदी, बड़ा मंगलसूत्र और नीली साड़ी में खूबसूरत दिखीं मोनालिसा, PHOTOS
मांग में पीला सिंदूर, बड़ी बिंदी, बड़ा मंगलसूत्र और नीली साड़ी में खूबसूरत दिखीं मोनालिसा, PHOTOS
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 38 साल की मोनालिसा इस उम्र में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें उनका बंगाली लुक लोगों को दिल जीत रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा,'कुछ कहने के लिए स्टाइल ही एक रास्ता है। आप जो हो बिना कहे दिख जाते हो।' 'आप सुंदरता की परिभाषा हो...'

सोशल मीडिया पर मोनालिसा द्वारा शेयर की गई फोटो को देख फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप सुंदरता की परिभाषा हो।' एक्ट्रेस ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो मांग में पीला सिंदूर, बड़ी बिंदी, बड़ा मंगलसूत्र और नीली साड़ी पहने दिख रही हैं।
मोनालिसा का ये बंगाली स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस के स्टाइल में उनका बंगाली लुक इसलिए भी झलक उठता है क्योंकि वो बंगाल से ताल्लुक रखती हैं। उनका बचपन बंगाल में ही बीता है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से ही की है। फिल्मों में आने से पहले वो कोलकाता के एक रेस्त्रां में काम किया करती थीं। रेस्त्रां में उन्हें एक दिन में 120 रुपए मिलते थे।
मोनालिसा को फिल्मों काम करने के लिए उनके अंकल ने कहा था और फिल्मों में आने से पहले उनका अंतरा बिस्वास था। लेकिन जब उन्होंने मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें मोनालिसा नाम उनके अंकल ने दिया।
मोनालिसा ने भोजपुरी में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ काम करना शुरू किया था। दोनों की जोड़ी पहली बार फिल्म 'दुल्हा अलबेला' में दिखी थी। विक्रांत सिंह और मोनालिसा अब पति-पत्नी हैं।
मोनालिसा और विक्रांत ने 2017 में 'बिग बॉस' में शादी की थी। दोनों की शादी के तीन साल हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस काम को जल्दी निपटाकर फैमिली प्लानिंग कर रही हैं। प्लानिंग को लेकर हाल ही में मोनालिसा ने स्टेटमेंट वायरल हुआ था।
फोटोसोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।