- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- क्या करीना-अनुष्का की तरह ये एक्ट्रेस भी उठाने जा रही एक बड़ा कदम, बताया किस तरह के दबाव से गुजर रही
क्या करीना-अनुष्का की तरह ये एक्ट्रेस भी उठाने जा रही एक बड़ा कदम, बताया किस तरह के दबाव से गुजर रही
मुंबई. लगता है करीना कपूर (kareena kapoor) और अनुष्का शर्मा (anushka sharma) के बाद अब एक और एक्ट्रेस खुशखबरी सुनाने के मूड में है। जी हां, भोजपुरी (bhojpuri) एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट रही मोनालिसा (monalisa) जल्दी ही अपने फैंस को खुशखबरी देने वाली हैं। मोनलिसा ने बताया कि वह और उनके पति विक्रांत बेबी प्लान कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मोनलिसा ने कहा- हां हम जल्द ही बेबी प्लान कर रहे हैं। लोगों को जल्द ही इसकी जानकारी मिल जाएगी। शायद अगले साल। मेरे और विक्रांत के परिवार से काफी दबाव है। शायद अगले साल तक। खबरें तो ये भी आ रही है बेबी प्लानिंग करने के लिए मोनालिसा अपने सारे काम फटाफट निपटाना चाहती है। बताया जा रहा है कि नए सीरियल नमक इश्क का के बाद वह कोई दूसरा नया प्रोजेक्ट नहीं ले रही हैं।

मोनालिसा ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनके ऊपर उनके घर से और उनके पति विक्रांत पर भी माता और पिता बनने का बहुत दबाव बढ़ रहा है। यही कारण है कि अब वे माता पिता बनने का फैसला कर रहे है।
मोनालिसा ने कहा, 'हां, हम बहुत ही जल्द एक बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे हैं। लोगों को जल्द ही पता चल जाएगा। हो सकता है कि अगले साल यह हो जाए। मेरे परिवार से और विक्रांत के परिवार से भी बहुत दबाव आ रहा है। इसलिए, आशा है कि अगले साल हम माता पिता बन जाएं।
मोनालिसा और विक्रांत दोनों भोजपुरी स्टार 2017 में बिग बॉस का हिस्सा रहे थे। इस शो में दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। शो में स्टार्स ने एक-दूसरे को खूब सपोर्ट भी किया था। इस शो में ही मोनालिसा को विक्रांत ने शादी के लिए प्रपोज किया था।
मोनालिसा और विक्रांत के रिलेशनशिप की खबरें बिग बॉस के घर में आने से पहले ही चल रही थीं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विक्रांत से उनकी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसी मुलाकात के बाद मोनालिसा विक्रांत को दिल दे बैठी थीं। मोनालिसा ने बताया था कि 2008 में 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर विक्रांत और उनकी मुलाकात हुई थी।
मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शादी से पहले विक्रांत के साथ लिव इन में रहती थीं। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहे। उन्हें कभी लगा ही नहीं था कि उनकी शादी तब तक नहीं हुई थी।
2017 में बिग बॉस में मोनालिसा और विक्रांत ने शादी की थी। इसमें भोजपुरी की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी काफी लाइमलाइट में भी रही थी।
मोनालिसा ने भले ही हिंदी, ओड़िया, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, आदि भाषाओं की फिल्मों में काम किया हो लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि बिग बॉस से मिली। उन्होंने टीवी शो 'नजर' और 'नजर 2' में भी काम किया।
बंगाली परिवार में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था और वह मोनालिसा के नाम से जानी जाने लगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।