MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • ये 10 भोजपुरी एक्ट्रेस के खूबसूरती के आगे बॉलीवुड हीरोइन भरती हैं पानी, जबरदस्त फैन फॉलोइंग

ये 10 भोजपुरी एक्ट्रेस के खूबसूरती के आगे बॉलीवुड हीरोइन भरती हैं पानी, जबरदस्त फैन फॉलोइंग

एंटरटेनमेंट डेस्क ।  भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।  भोजपुरी फिल्मों (bhojpuri movies) की कई हीरोइनें सोशल मीडिया खासतौर पर इंस्टाग्राम में अपनी गरमागरम पिक्स औऱ पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा में प्रतिभाशाली अभिनेता और अभिनेत्रियों की एक लंबी लिस्ट है। बिग बॉस में मोनालिसा (Monalisa) की एंट्री ने इन एक्ट्रेस को एक  नया मंच दिया है।  वहीं खतरों के खिलाड़ी में रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपना दमखम दिखा चुकी हैं। काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी कई शो में शिरकत कर चुकी हैं, देखिए भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस का क्या है जलवा...   

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 14 2022, 04:17 PM IST| Updated : Mar 14 2022, 04:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मोनालिसा
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से  मोनालिसा (monalisa) को शुमार किया जाता है। उन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती की वजह से भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी भाषी लोगों को भी आकर्षित किया है। कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देती हैं। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक बड़ी अदाकारा में शुमार की जाती हैं। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस की दिलकश अदाएं देख फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। 

212

रानी चटर्जी 
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भोजपुरी फिल्मों और वीडियोज में अपनी मस्त अदाओं के लिए जानी जाती हैं। इस समय होली के वीडियो में भी जमकर रंग गुलाल खेल रही हैं। ये एक्ट्रेस अक्सर ही जिम से अपने इंटेंस वर्कआउट के फोटोज और वीडियोज फैंस संग शेयर करके उन्हें फिटनेस गोल्स देती हैं। इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।रानी चटर्जी भोजपुरी में झंडा गाड़ने के बाद अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। 

312


कालज राघवानी 
भोजपुरी अभिनेत्री कालज राघवानी (bhojpuri actress kajal raghavani) भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरतीरहती हैं। उन्हेों भी भोजपुरिया इंडस्ट्री मेंस्टार का दर्जा प्राप्त है। वे इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्ट्राग्राम में 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो सोशल मीडिया में अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
 

412

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस की तरह नजर आती हैं। उनके हिंदी भाषी राज्यों में भी फैंस के बीच बड़ी पॉपुलैरिटी है। आम्रपाली के गाने, फोटोज या वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो एक्ट्रेस के 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

512

अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद सफल एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। अक्षरा बिग बॉस ओटीटी शो में भी नजर आ चूकी हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ मजेदार पोस्ट शेयर करके उनके दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षरा के 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

612

पाखी हेगड़े 
पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) भी भोजपुरी इंडस्ट्री का जानामाना नाम है। उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। पाखी ने मनोज तिवारी के साथ ‘भैया हमार दयावान’, ‘परमवीर परशुराम’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ में अभिनय किया है। पवन सिंह के साथ वह ‘प्यार मोहब्बत जिंदाबाद’ और ‘देवर भाभी में भी वे दिखाई दे चुकी हैां’ पाखी हेगड़े  मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली पाखी हेगड़े ने फिल्मी करियर की शुरूआत साउथ की फिल्मों से की थी, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो पाखी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। पाखी ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ भोजपुरी फिल्म 'गंगा देवी' और इसी के हिंदी वर्जन 'श्रीमती नेता जी' में भी काम किया है।

712

पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं, जो अपने हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर हैं। अपनी फिल्म के साथ अपने हॉट तस्वीरों के चलते पाखी इंटरनेट पर भी खूब पसंद की जाती हैं तो वहीं उनके बोल्ड वीडियोस हर किसी को हैरत में डाल देते हैं।

812

अंजना सिंह 
अंजना सिंह (Anjana Singh) भी भोजपुरी फिल्मों में सुर्खियां बटोर चुकी हैं।  अंजना सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में ‘एक और फौलाद (ek aur phaulaad) (2012)’ फिल्म से कदम रखा था। साल 2019 में उनकी फिल्म ‘सैंया जी दगाबाज’ (sainya jee dagaabaaj) रिलीज हुई थी।  अंजना ने निरहुआ के साथ 'वर्दी वाला गुंडा', पवन सिंह के साथ 'लावारिस', खेसारी लाल के साथ 'लहू के दो रंग', विराज भट्ट के साथ 'मर्द तांगेवाला' जैसी फिल्मों में काम किया।

912

शुभी शर्मा 
शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) भी तेजी से नेम-पेम हासिल कर रही हैं। उन्होंने परवेश लाल यादव के साथ फिल्म ‘चलनी के चलल दुल्हा’ (chalanee ke chalal dulha) फिल्म से डेब्यू किया था। शुभी ने पवन सिंह के साथ ‘भैया की साली ओढ़निया वाली’ फिल्म भी की है। रवि किशन के साथ ‘संतान’ में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) के साथ ‘छपरा एक्सप्रेस’ (Chhapra Express) फिल्म की है।

1012

पूनम दुबे 
पूनम दुबे (Poonam Dubey) अपने हॉट अंदाज और ग्लैमरस छवि दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी हैं।  पूनम दुबे ने भोजपुरिया फिल्में ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘जानम’, ‘इंतकाम’, ‘रंगदारी टैक्स’ और ‘चना जोर गरम’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। 

1112

प्रयागराज से आने वाली पूनम ने कभी सोचा नहीं था कि वह भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेस में शामिल हो जाएंगी। उनके मुताबिक, भोजपुरी में कुछ कमियां हैं लेकिन ये कमियां ऐसी नहीं हैं जिन्हें दूर ना किया जा सके।

1212

निधि झा 
निधि झा (Nidhi Jha) टीवी सीरियल्स से भोजपुरी फिल्मों में आईं। उन्होंने  टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘अदालत’ और ‘बेइतहा’ में अभिनय किया है। वे अब कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अक्षरा सिंह
रानी चटर्जी
पाखी हेगड़े
अंजना सिंह
खेसारी लाल यादव

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved